एक्सप्लोरर

अब मेरठ के बीजेपी सांसद ने किया शहीद करकरे पर विवादित ट्वीट, बाद में कहा- मेरे हैंडल का दुरुपयोग हुआ

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मुंबई के कई स्थानों पर हमले किए थे. उसी दौरान करकरे और मुंबई पुलिस के कुछ अन्य अधिकारी शहीद हुए थे. प्रज्ञा मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं, इस मामले की जांच करकरे के नेतृत्व में हुई थी.

नई दिल्ली: भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के बाद अब मेरठ से बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल शहीद हेमंत करकरे को लेकर किए एक ट्वीट को लेकर विवाद में फंस गए हैं. हालांकि बाद में राजेंद्र यादव ने विवादित ट्वीट डिलीट कर दिया और लिखा कि मेरे हैंडल का किसी ने दुरुपयोग किया है.अब मेरठ के बीजेपी सांसद ने किया शहीद करकरे पर विवादित ट्वीट, बाद में कहा- मेरे हैंडल का दुरुपयोग हुआ

पहले राजेंद्र अग्रवाल ने मुंबई हमले के शहीद लेकर विवादित ट्वीट में लिखा, '"शहीद" हेमंत करकरे A.T.S के ऐसे प्रमुख थे जो आतंकवादियों से मुकाबला करने के लिए बिना तैयारी के गए तथा जिनकी जीप आतंकवादियों ने छीन कर अपनी गतिविधियों में उसका उपयोग किया.'' इसके चंद मिनट बाद उन्होंने अपना ये ट्वीट डिलीट कर सफाई दी. उन्होंने ट्वीट किया कि शहीद हेमंत करकरे से संबंधित ट्वीट मैंने नहीं डाला किसी ने मेरे ट्विटर हैंडल का दुरुपयोग किया.

साध्वी ने दिया था शहीद हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान बता दें कि मालेगांव धमाके की आरोपी और भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शीहद हेमंत करकरे को लेकर विवादित ट्वीट किया था. उन्होने आज भोपाल में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि मैंने कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा. और इसके ठीक सवा महीने के बाद उनका अंत हो गया.

साध्वी के इस बयान पर जहां कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष हमलावर हो गया तो वहीं बीजेपी ने इसे उनका निजी बयान बताते हुए किनारा कर लिया. बीजेपी ने साध्वी के बयान पर कहा, ''बीजेपी का स्पष्ट मानना है कि स्वर्गीय हेमंत करकरे आतंकवादियों से बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए. बीजेपी ने हमेशा उन्हें शहीद माना है. साध्वी का बयान निजी है जो उन्होंने सालों तक शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के कारण दिया होगा.''

बता दें कि हेमंत करकरे ने साल 2008 में हुए मालेगांव बम धमाका मामले की जांच की थी और इस दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह से भी उन्होंने पूछताछ की थी. इस धमाके में एक मोटरसाइकिल इस्तेमाल की गई थी. एनआईए की रिपोर्ट के मुताबिक ये मोटरसाइकिल प्रज्ञा ठाकुर की थी और इसीलिए साध्वी की गिरफ्तारी हुई. फिर अप्रैल 2017 में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट ने ख़राब सेहत की वजह से जमानत दे दी, एनआईए ने भी उनकी जमानत पर एतराज नहीं जताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget