एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का बड़ा हमला, 'कांग्रेस को पता चला कि एक दलित सूचना आयुक्त बनने वाला है तो शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर दिया'

MP Election 2023: पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इनका काम सिर्फ मुझे गाली देना है. उन्हें एससी, एसटी और ओबीसी किसी की चिंता नहीं है.

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर मंगलवार (7 नवंबर) को हमला करते हुए कहा कि इन्होंने अनुसूचित जाति (SC), अनसुचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए काम नहीं किया. कांग्रेस ने सिर्फ अपने लोगों को आगे बढ़ाया. 

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के सीधी में कहा, ''कांग्रेस ने उन्हीं को आगे बढ़ाया जो कि दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाते थे. एससी, एसटी और ओबीसी के प्रभावशाली नेतृत्व को कभी नहीं उभरने दिया. इसी दरबारी मानसिकता के कारण सुबह और शाम मोदी को गाली देते हैं. मोदी को गाली देते-देते ओबीसी समाज को गाली देने लगे हैं.''

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी दल जातिगत जनगणना की मांग करते हुए कह रहे हैं कि मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया है.

ओबीसी और जाति जनगणना का मामला विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनकर उभरा है. ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस ने कहा कि वो चुनाव जीतने पर बिहार में हुए जातिगत सर्वे की तरह राज्य में आगे बढ़ेगी. 

पीएम मोदी क्या बोले?
पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस निमंत्रण मिलने के बावजूद देश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुई.''

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हीरालाल समारिया को पहला दलित मुख्य सूचना आयुक्त बनाने को लेकर बुलाई गई बैठक का बहिष्कार किया, जबकि कांग्रेस को समय से निमंत्रण दिया गया था.

पीएम मोदी ने क्या दावा किया?
पीएम मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास डगर-डगर पर झूठ बोलने का रहा है. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस ने हमेशा गरीबों, महिलाओं, युवाओं से झूठ बोला और किसानों से भी कर्जमाफी का झूठा वादा किया''

उन्होंने दावा किया कि वहीं बीजेपी सरकार जो कहती है, वो हम डंके की चोट पर पूरा करके दिखाते हैं. 

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
हाल ही में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा था हमारे चार में तीन सीएम ओबीसी समाज से आते हैं. उन्होंने आगे जातिगत जनगणना की मांग करते हुए कहा था कि जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी. 

इसको लेकर पीएम मोदी लगातार कांग्रेस पर हमला करते हुए कह रहे हैं कि कुछ लोग समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं. 

बता दें कि 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है. इसका परिणाम तीन दिसंबर को आएगा. राज्य में इस समय शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है. 

ये भी पढ़ें- Assembly Elections 2023: ‘अब नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे’ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget