एक्सप्लोरर

MP Election 2023:नर्मदापुरम सीट पर भाई vs भाई मुकाबला, एक बीजेपी तो दूसरा कांग्रेस का उम्मीदवार

MP Assembly Election 2023: एमपी के नर्मदापुरम सीट पर दो भाईयों के बीच मुकाबला होने वाला है. बीजेपी प्रत्याशी सीताशरण शर्मा चार बार विधायक रह चुके हैं. उनके बड़े भाई भी पहले बीजेपी में शामिल थे.

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश की नर्मदापुरम सीट पर राज्य का सबसे रोचक मुकाबला हो रहा है. यहां बीजेपी और कांग्रेस की सीट पर दो भाई ही आमने सामने चुनाव लड़ रहे हैं. दोनों भाइयों का कहना है कि ये चुनाव उनके लिए मजबूरी बन गया है. इसके लिए दोनो भाई दूसरी पार्टी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. 

दो भाइयों के बीच कड़ा मुकाबला

चार बार के विधायक रहे बीजेपी के प्रत्याशी सीताशरण शर्मा विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं. पिछला चुनाव उन्होंने पंद्रह हजार वोटों से जीता था, लेकिन इस बार उनका मुकाबला उनके बड़े भाई गिरिजाशंकर शर्मा से ही है. सीताशरण शर्मा मानते हैं कि ये मुकाबला नहीं होना चाहिए था, मगर ये मुकाबला विचारधारा का है.

बडे़ भाई ने बीजेपी को बताया जिम्मेदार

डॉ. सीताशरण शर्मा से मुकाबले के लिये कांग्रेस ने उनके भाई गिरिजाशंकर शर्मा (पूर्व बीजेपी विधायक) को उतारा है. गिरिजाशंकर भी मानते हैं कि ये आपस में चुनाव होना तो नहीं चाहिए था. उन्होंने कहा कि इसके लिये बीजेपी जिम्मेदार है, जो दोनों भाइयों को उतार दिया.

नर्मदा के किनारे बसी इस विधानसभा में ब्राह्मण वोटों का बाहुल्य है, इसलिए अधिकतर समय यहां पर ब्राह्मण विधायक ही रहे हैं. पिछले 25 सालों से यहां शर्मा परिवार के सदस्य ही विधायक बनते आ रहे हैं. 

निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में

अमृतलाल बेगड़ लिखते हैं कि होशंगाबाद मे नर्मदा अपने शास्त्रीय रूप मे बहती है मगर नर्मदापुरम का ये नर्मदा का जल इन दिनों शांत नहीं है. यहां पर एक ही परिवार के लोग आपस में चुनाव लड़ रहे हैं तो जनता कह रही है दूसरों को मौका कब मिलेगा.

यहां निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में उतरे हैं. जानकार मानते हैं कि यहां मुकाबला कड़ा तो है, लेकिन सीताशरण शर्मा अपनी सक्रियता के कारण आगे निकल जाएंगे.

ये भी पढ़ें  Cash For Query Row: महुआ मोइत्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! एथिक्स कमेटी अब 7 नवंबर को करेगी अगली बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget