एक्सप्लोरर

Cash For Query Row: महुआ मोइत्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! एथिक्स कमेटी अब 7 नवंबर को करेगी अगली बैठक

Cash For Query Row: महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'कैश-फॉर-क्वैरी' के आरोपों की जांच कर रही लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने 7 नवंबर को बैठक बुलाई है.

Cash For Query Row: लोकसभा की आचार समिति ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगाए गए 'कैश-फॉर-क्वेरी' आरोपों के संबंध में अपनी मसौदा रिपोर्ट पर विचार करने और उसे अपनाने के लिए 7 नवंबर को बैठक बुलाई है. महुआ पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गंभीर आरोप लगाए हैं.  

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, मसौदा रिपोर्ट को अपनाने के लिए हुई बैठक का मतलब है कि बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है और अब वह अपनी सिफारिश करेगी क्योंकि इसके सदस्य 2 नवंबर को अपनी आखिरी बैठक में पार्टी लाइनों में विभाजित हो गए थे. 

आचार सम‍ित‍ि में बीजेपी सदस्‍यों का बहुमत 

इस बीच देखा जाए तो 15 सदस्यीय आचार सम‍िति में बीजेपी के सदस्यों का बहुमत है. ऐसे में सम‍ित‍ि मोइत्रा के मामले पर गंभीर रुख अपना सकती है. खासकर तब जब उन्होंने सम‍ित‍ि की मीट‍िंग में चेयरमैन सोनकर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और उन पर अमर्याद‍ित और व्यक्तिगत सवाल पूछे जाने के आरोप लगाये थे. इस तरह के आरोपों से सम‍ित‍ि चेयरमैन ने इनकार भी किया था.  

व‍िपक्ष के सदस्‍यों ने अध्‍यक्ष पर लगाए थे कई गंभीर आरोप

गत 2 नवंबर की मीट‍िंग को लेकर सम‍ित‍ि में व‍िपक्ष के सदस्‍यों बीएसपी सांसद दानिश अली, जेडीयू सांसद गिरधारी यादव और कांग्रेसी सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी ने अध्यक्ष की ओर से टीएमसी सांसद महुआ से पूछे गए सवालों को अनैतिक, मर्याद‍ित और व्‍यक्‍त‍िगत बताया था. इससे नाराज होकर व‍िपक्षी सांसदों ने मीट‍िंग का बह‍िष्‍कार कर वॉकआउट कर द‍िया था.  

पूरे मामले पर कमेटी के अध्‍यक्ष का क्‍या कहना है?

महुआ मोइत्रा के आरोप और विपक्षी सांसदों के वॉकआउट के बाद सम‍ित‍ि अध्‍यक्ष विनोद सोनकर ने सफाई देते हुए कहा था कि जवाब देने के बजाए टीएमसी सांसद ने गुस्सा करते हुए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया.  

जानें क्‍या है पूरा मामला?

झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने हाल ही में आरोप लगाया था कि टीएमसी सांसद मोइत्रा ने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे लिए हैं. इसके मद्देनजर मोइत्रा ने अडानी ग्रुप के मामले में सवाल करके पीएम मोदी की छवि खराब करने की कोशिश की. 

यह भी पढ़ें: 'बिना जानकारी के...', महुआ मोइत्रा के बचाव पर निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद को घेरा, पूछे ये 4 सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget