एक्सप्लोरर

कांग्रेस की बुकलेट में दावा - 'सावरकर-गोडसे के बीच थे शारीरिक संबंध', BJP ने किया पलटवार

मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक बुकलेट पर बवाल हो गया है. इसमें कांग्रेस ने दावा किया है कि सावरकर-गोडसे के बीच शारीरिक संबंध थे.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कांग्रेस के सेवालदल की पत्रिका जारी होने के बाद विवादों में आ गया है. इस पत्रिका में सवारकर और गोडसे के रिश्तों पर एक लेख लिखा गया है जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल कांग्रेस के बुकलेट में दावा किया गया है कि सावरकर और गोडसे के बीच शारीरिक संबंध थे.

दरअसल मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कांग्रेस के सेवा दल प्रशिक्षण शिविर में विनायक दामोदर सावरकर और नाथूराम गोडसे से संबंधित विवादित साहित्य बांटा गया. जो बुकलेट बांटा गया उसका नाम था 'वीर सावरकर कितने वीर'. इसमें कांग्रेस ने सावरकर की जिंदगी से जुड़ी तमाम घटनाओं का जिक्र किया था. इसमें इस बात का जिक्र है कि वीर सावरकर ब्रह्मचर्य ग्रहण करने से पहले नाथूराम गोडसे से होमोसेक्‍सुअल संबंध थे. इसके अलावा भी कई ऐसी बात है जिसको लेकर बीजेपी ने घोर आपत्ति जताई है.

बीजेपी का हमला और कांग्रेस की सफाई

भारतीय जनता पार्टी ने इस विवादित बुकलेट को लेकर कांग्रेस और शिवसेना पर निशाना साधा है. भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा,'' कांग्रेस और उसके सहयोगी लगातार वीर सावरकर का अपमान कर रहे हैं.'' उन्होंने कहा, '' यह कुछ और नहीं बल्कि कांग्रेस द्वारा उद्धव ठाकरे को अपमानित करने का एक तरीका है, जिनके पिता महान बाला साहेब ठाकरे वैचारिक मुद्दों पर कोई समझौता नहीं करते थे.''

इस पर कांग्रेस ने सफाई दी है. कांग्रेस नेता लालजी देसाई का कहना है कि बुकलेट में भी जो बातें कही गई हैं, लेखक ने सुबूतों के आधार पर लिखे हैं.'' बता दें कि केंद्र सरकार ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की बात कही है. शिवसेना पहले ही सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग कर चुकी है. हालांकि कांग्रेस इसको लेकर हमलावर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget