एक्सप्लोरर

MP by Election: उपचुनाव के आखिरी दौर के प्रचार में दोनों पार्टियों ने झोंकी पूरी ताकत, 27 अक्टूबर तक का मेगा प्लान तैयार

MP by Election: इस महीने के आखिरी में होने वाले चार सीटों के उपचुनावों के लिए 23 से 26 अक्टूबर तक महासंपर्क अभियान चलाने की बीजेपी ने पूरी तैयारी कर ली है.

MP by Election: मध्य प्रदेश में चार सीटों के उपचुनाव (MP by Election) के लिए प्रचार अब आखिरी दौर में पहुंच चुका है. वहीं इस महीने के आखिरी में होने वाले चार सीटों के उपचुनावों के लिये दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है. दोनों बड़ी पार्टियों ने अपने सारे नेताओं को चुनाव प्रचार में झोंक दिया है. मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा, रेंगवा, पृथ्वीपुर और जोबट विधानसभा में उपचुनाव होने हैं. चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं. दोनों नेता आज भी मैदान में हैं. माना जा रहा है कि इस उपचुनाव में जीत पाने के लिए बीजेपी अपनी पूरी ताकत के साथ प्रचार प्रसार में लगी है.

मिली जानकारी के अनुसार आने वाले चार दिनों यानी 23 से 26 अक्टूबर तक महासंपर्क अभियान चलाने की बीजेपी ने पूरी तैयारी कर ली है. इसके बाद एक महासंपर्क अभियान और भी चलाया जाएगा जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दीवाली की शुभकामनाएं देंगे और आओ मिलकर दिया जलाएं कमल का फूल खिलाएं नारा पहुंचाएंगे. वहीं आज पार्टी के दो वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल चुनाव प्रचार प्रसार भी करेंगे. 

दोनों दल पार्टी के प्रचार में दिखा रही है पूरा दम

एक तरफ बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों दल पार्टी के प्रचार में अपना पूरा दम दिखा रही हैं तो दूसरी तरफ चुनाव के बीच बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है. कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर निशाना साधते हुए बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने जनता के मत की खरीद बिक्री की बात भी कही है. मालूम हो कि कांग्रेस बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगातार लगाती रही है. उपचुनाव में एक बार फिर इस मुद्दे उठाया जा रहा है. उधर बीजेपी इस चुनाव को शिवराज सरकार के कामकाज पर लाद रही हैं.

उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट

चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव प्रचार को लेकर गाइडलाइन तैयार की गई है. गाइडलाइन के मुताबिक राज्य में चल रहे प्रचार को उपचुनाव से दो दिन पहले रोक दिया जाएगा. वहीं उपचुनाव के नतीजे 2 नवंबर को आएंगे. मध्य प्रदेश में जिन चार सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें एक लोकसभा खंडवा है जबकि तीन विधानसभा रैगांव, पृथ्वीपुर और जोबट हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी में 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, लखीमपुर हिंसा की जांच के लिए गठित SIT चीफ का भी नाम

जौनपुर में बड़ा हादसा, आधी रात को भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, 5 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में प्लास्टिक कचरा, क्यों पैकेजिंग सबसे बड़ी चुनौती है? आंकड़े डराने वाले
भारत में प्लास्टिक कचरा, क्यों पैकेजिंग सबसे बड़ी चुनौती है? आंकड़े डराने वाले
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget