एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: BJP में टिकट पर हंगामा, नाराज कार्यकर्ताओं ने रोका मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का काफिला

MP Elections 2023: श्योपुर सीट से पूर्व MLA दुर्गालाल विजय को चुनावी दंगल में उतारे जाने के फैसले से नाराज कार्यकर्ताओं ने मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले को रास्ते में घेर लिया.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) को लेकर अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि इलेक्शन कमीशन इस साल के अंत में मध्यप्रदेश समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा जल्द ही कर सकता है. इसको लेकर सभी राजनीति​क दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं.

बीजेपी ने प्रदेश की 79 सीटों पर अपने प्रत्या​शियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है. हालांकि, कुछ सीटों पर कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध जताया जा रहा है. ताजा मामला श्योपुर विधानसभा सीट का सामने आया है, जहां पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय को प्रत्याशी घोषित करने से कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है.

कार्यकर्ता हटाने के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं की भीड़ ने श्योपुर आए केंद्रीय कृषि मंत्री और चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) के काफिले को रास्ते में ही घेर लिया. हालांकि, बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाया और रास्ते को क्लीयर करवाया. 

दूसरी लिस्ट आने के बाद बढ़ी नाराजगी
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर हाल ही में प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट के जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं की ओर से कई जगहों पर रोष जताया जा रहा है. वहीं, श्योपुर सीट (Sheopur Assembly) से पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय को चुनावी दंगल में उतारे जाने के फैसले के बाद स्थानीय कार्यकर्ता इसका विरोध जता रहे हैं.

इसी क्रम में गुरुवार (5 अक्टूबर) को कार्यकर्ताओं की भीड़ ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले को रास्ते में घेर लिया. नाराज कार्यकर्ताओं ने मंत्री तोमर के काफिले को करीब 20 मिनट तक रोके रखा. बीजेपी कार्यकर्ता दुर्गालाल विजय की बजाए प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह सिसोदिया को टिकट दिए जाने की मांग कर रहे थे.

महावीर सिंह सिसोदिया को टिकट दिए जाने की मांग
बीजेपी कार्यकर्ता दुर्गालाल की जगह पर महावीर ​सिसोदिया को टिकट देने की मांग पर अड़े रहे. भीड़ को हटाने के पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच हल्की फुल्की धक्का-मुक्की की नौबत भी आ गई.  

महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण 
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जैसे ही अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए तो बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उनके काफिले को रोक लिया. इस मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है, इसे पार्टी अपने स्तर पर निपटाएगी. 

यह भी पढ़ें- CDS Anil Chauhan: 'चीन की आक्रामकता को ध्यान में रखकर बने भारत की हर रणनीति', बोले CDS अनिल चौहान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget