एक्सप्लोरर

Assembly Election Results: जीत का सेहरा प्रधानमंत्री-गृह मंत्री के सिर बांधते दिखे सीएम शिवराज, कहा- एमपी के मन में मोदी

MP Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर शुरुआती रुझानों ने बीजेपी को गदगद कर दिया है. रुझानों में बीजेपी सरकार बनाते दिख रही है.

MP Assembly Election Result: मध्य प्रदेश में शुरुआती रुझानों में बीजेपी की सरकार बनते हुए नजर आ रही है. इससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गदगद नजर आ रहे हैं. उन्होंने जीत मिलने का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को देना भी शुरू कर दिया है. सीएम चौहान पीएम मोदी का गुणगान करते हुए थक नहीं रहे हैं. उन्होंने बताया है कि आखिर किस वजह से मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनते हुए नजर आ रही है.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं कहा था कि बीजेपी को बड़े आराम से बहुमत मिलेगा और अब हम उस ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के मन में एमपी हैं. पीएम मोदी की सभा और प्रचार की वजह से ही हम इस तरह के नतीजे देख रहे हैं. लाडली बहन योजना ने काम किया है, जिसका असर दिख रहा है. स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण भी दिया गया. 

अमित शाह की रणनीति ने काम किया: सीएम चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश की बहनों का असीम प्रेम बीजेपी को मिल रहा है. गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति ने काम किया है. कार्यकर्ताओं ने भी बहुत मेहनत की है. उन्होंने कहा कि भूपेंद्र यादव और शिवप्रकाश ने मार्गदर्शन किया, जिसका हमें फायदा मिल रहा है. वहीं, बीजेपी की अगर एमपी में सरकार बनती है, तो ये देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है कि क्या पार्टी उनके ऊपर एक बार फिर से भरोसा दिखाते हुए उन्हें सीएम बनाती है या नहीं. 

क्या बता रहे एमपी के शुरुआती रुझान? 

मध्य प्रदेश के शुरुआती रुझानों में बीजेपी स्पष्ट तौर पर सरकार बनाते हुए दिख रही है. एमपी की सभी 230 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. इनमें से 136 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 93 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. अन्य दल एक सीट पर आगे है. मध्य प्रदेश में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 116 सीटों पर जीत की दरकार है. बीजेपी फिलहाल 136 सीटों पर बिना किसी परेशानी के आगे चल रही है. 

यह भी पढ़ें: Election Results 2023 Live: MP में गरजा 'टाइगर', छत्तीसगढ़ में भी BJP आगे, तेलंगाना में KCR का तख्ता पलट, रुझानों ने राजस्थान में डुबाई कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 लगभग तय
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 लगभग तय
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget