एक्सप्लोरर

Amritpal Singh On Kangana Ranaut: अब कंगना रनौत पर भड़का अमृतपाल सिंह, एक्ट्रेस को थप्पड़ मारने वाली CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर को लेकर कही ये बात

अमृतपाल ने X पर कुलविंदर कौर के समर्थन में पोस्ट की. अमृतपाल ने लिखा, ''हम अपनी बहन कुलविंदर कौर के समर्थन में एकजुटता के साथ खड़े हैं. कुलविंदर का साहस पंजाब की बेटियों की ताकत का उदाहरण है.

पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह ने हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली CISF कांस्टेबल का समर्थन किया है. अमृतपाल ने थप्पड़ मारने वाली CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर को बहादुर बताते हुए जमकर तारीफ की है. 

अमृतपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुलविंदर कौर के समर्थन में पोस्ट की है. इसमें अमृतपाल ने लिखा, ''हम अपनी बहन कुलविंदर कौर के समर्थन में एकजुटता के साथ खड़े हैं. कुलविंदर का साहस पंजाब की बेटियों की ताकत का उदाहरण है.''


Amritpal Singh On Kangana Ranaut: अब कंगना रनौत पर भड़का अमृतपाल सिंह, एक्ट्रेस को थप्पड़ मारने वाली CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर को लेकर कही ये बात

निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह ने लिखा,कंगना रनौत ने बार बार सिख समुदाय, हमारे किसानों और पंजाब की माताओं को अपमानित किया और परेशान किया. कुलविंदर ने हमारे समुदाय के प्रति दिखाए गए अनादर का सम्मान और लचीलेपन के साथ करारा जवाब दिया.

6 जून को हुई थी घटना

बीजेपी सांसद कंगना रनौत को 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा था. तब कंगना चुनाव जीतने के बाद पहली बार दिल्ली आ रही थीं. घटना के बाद कंगना ने वीडियो जारी कर बताया था कि उन्हें थप्पड़ मारा गया और गाली दी गई. उन्होंने कहा कि मैं सुरक्षित हूं लेकिन पंजाब में बढ़ते आतंकवाद से चिंतित हूं.

कुलविंदर ने बताई थी हमले के पीछे की वजह

वहीं कुलविंदर कौर का घटना के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे लोगों को बताती दिख रही हैं कि कंगना रनौत ने किसान आंदोलन के समय कहा था आंदोलन में शामिल महिलाएं 100-200 रुपये लेकर प्रदर्शन कर रही हैं. उस दौरान उन प्रदर्शनकारियों में मेरी मां भी शामिल थीं. इस घटना के बाद कुलविंदर को निलंबित कर दिया था. उनके खिलाफ जांच जारी है. हाल ही में खबर आई थी कि कुलविंदर कौर के बेंगलुरु में ट्रांसफर कर दिया गया. हालांकि, इस पर सीआईएसएफ की तरफ से भी प्रतिक्रया आई थी. सीआईएसएफ ने बताया था, कुलविंदर कौर अभी भी निलंबित है, और उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी है. हालांकि, उन्हें उनके अपने पति के साथ बेंगलुरु स्थानांतरित कर दिया गया है, जो सीआईएसएफ में ही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget