एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में COVID 19 के सबसे अधिक मामले, लेकिन इन 3 जिलों में नहीं है एक भी केस | जानें इसकी वजह

COVID 19: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में अब तक 6430 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं.

मुंबई: देश में सबसे अधिक कोरोना के मामले महाराष्ट्र में है, लेकिन राज्य के तीन ऐसे जिले हैं जहां एक भी मामले नहीं आए हैं. महाराष्ट्र में अब तक 6430 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 283 लोगों की मौत हुई है. 840 मरीज ठीक हुए हैं. वहीं वर्धा, भंडारा और गढ़चिरौली जिले में कोरोना वायरस महामारी का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है.

अधिकारी इन तीनों जिलों में कोविड-19 का एक भी मामला न होने का श्रेय शुरुआत में ही एहतियाती कदम उठाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालनऔर विदेशों-राज्य के अन्य हिस्सों से इन क्षेत्रों में प्रवेश करने वालों का पता लगाने और उन्हें क्वॉरन्टीन रखने जैसे उपायों और लोगों के सहयोग को देते हैं.

विषाणु के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने पर वर्धा के जिला कलेक्टर विवेक भिमानवार ने कहा कि अधिकारी मार्च के शुरू में ही हरकत में आ गए थे और शैक्षिक संस्थानों और क्लबों को तुरंत बंद कर दिया गया. जिले की सीमाओं को सख्ती से सील कर दिया गया.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखने के भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के परामर्श के अनुसार भीड़भाड़ वाले इलाकों की पहचान की गई और वहां भीड़ कम करने के लिए त्वरित कदम उठाए गए.

कलेक्टर ने कहा कि इसी तरह राशन कार्ड धारकों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से अनाज लेने के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया. उन्होंने कहा कि जिले में सामान के आवागमन पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जा सकती, लेकिन अपने स्तर पर ‘‘हमने आसपास के जिलों से सब्जियां लाने पर रोक लगा दी.’’ अधिकारी ने कहा कि चीजों की कमी न हो, इसके लिए थोक विक्रेताओं और किसानों के बीच सीधा संपर्क करा दिया गया. इस तरह, खाद्य पदार्थों की कोई कमी नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मुंबई और पुणे से अपने जिले में आए लगभग 16,500 लोगों तथा विदेश से आए 192 लोगों की पहचान की और उन्हें पृथक कर दिया.’’ भिमानवार ने बताया कि इसी तरह वर्धा में 22 ऐसे लोगों की पहचान की गई जिन्होंने दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इन लोगों का केवल 7-8 घंटे में पता लगाकर इन्हें क्वारंटीन में भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि जांच के लिए इन लोगों के नमूने लिए गए और सौभाग्य से इनमें से कोई भी संक्रमित नहीं मिला. इन लोगों पर नजर भी रखी गई जिससे कि वे अन्य स्थानीय लोगों में न मिल सकें.

वहीं, भंडारा जिले के कलेक्टर एम जे प्रदीप चंद्रन ने भी कहा कि संकट की आशंका के चलते जिले में त्वरित कदम उठाए गए. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जिले में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया और निरीक्षण का चौथा दौर अभी जारी है. अधिकारी ने कहा कि विदेश और अन्य जिलों से आने वाले लोगों तथा उन लोगों की सूची बनाई गई जिनको विषाणु संक्रमण जैसे कोई लक्षण हों. इन तीनों समूहों पर निगरानी रखी गई. अनेक लोगों को घरों में पृथक रखा गया. यहां तक कि 11 हजार लोग अब भी घरों में पृथक रखे गए हैं.

चंद्रन ने कहा, ‘‘पृथक-वास के मामले में हम बहुत सख्त हैं और यहां तक कि अति विशिष्ट लोगों को भी निगरानी में रखा जा रहा है.’’ गढ़चिरौली के जिलाधिकारी दीपक सिंगला से संपर्क करने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. महाराष्ट्र सरकार के अनुसार वाशिम जिले में 23 अप्रैल तक कोरोना वायरस संक्रमण का एक मामला सामने आया था, लेकिन रोगी की रिपोर्ट अब निगेटिव आई है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

इस तरह वाशिम जिले में भी अब संक्रमण का कोई मामला नहीं है. राज्य के सिंधुदुर्ग, प्रभनी, बीड़, नांदेड़ और गोंडिया जिलों में 23 अप्रैल तक कोरोना वायरस का एक-एक मामला सामने आया.

ये भी पढ़े. 

दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाएगी यूपी सरकार, तैयारियां शुरू  

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में बड़ा झटका, रेमडेसीवीर दवा का पहला क्लीनिकल ट्रायल नाकाम हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget