एक्सप्लोरर

सीधी के गेस्ट हाउस में सीएम शिवराज सिंह चौहान को मच्छरों ने काटा, अब इंजीनियर को किया गया सस्पेंड

सीधी के गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हुई दिक्कत के मामले में इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले दिनों बस दुर्घटना के बाद सीधी पहुंचे. यहां वे सर्किट हाउस में रुके. इस दौरान गंदगी की वजह से मुख्यमंत्री को मच्छर ने जमकर काटा. यही नहीं टंकी से पानी ओवर फ्लो होता रहा. अब इस मामले में इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है.

रीवा संभाग के कमिश्नर की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि 17 फरवरी को विशिष्ट अतिथि द्वारा सीधी जिले के भ्रमण के उपरान्त सर्किट हाउस सीधी में रात्रि विश्राम किया गया था. इस संबंध में सर्किट हाउस के प्रभारी बाबूलाल गुप्ता को पूर्व में सूचना दी गई थी. लेकिन सर्किट हाउस के आसपास सफाई का नितांत अभाव पाया गया.

आदेश में कहा गया है कि पानी का टैंक लगातार ओवर फ्लो हो रहा था. कमरे में मच्छर होने की शिकायत भी प्राप्त हुई. साफ है कि कमरे का रखरखाव विशिष्ट अतिथि की गरिमा के अनुरूप नहीं था. गुप्ता द्वारा सौंपे गए काम को निर्वहन उचित ढंग से नहीं करने के कारण जिला प्रशासन की छवि धूमिल हुई थी. यह लापरवाही है. इसलिए उन्हें निलंबित किया जाता है.

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बस हादसे की खबर के बाद सीधी पहुंचे थे. सीधी जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर पटना गांव के पास मंगलवार सुबह को हुए इस बस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी. शिवराज सिंह चौहान ने दौरे के बाद कहा था कि बस हादसे के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा.

उन्होंने कहा कि जिस मार्ग की खराब स्थिति और ट्रैफिक जाम के कारण इस हादसे वाली बस को सीधी से सतना जाने के लिए अपना मार्ग बदलना पड़ा, उस सड़क की मरम्मत और वहां क्रेन की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से की जाए, ताकि किसी भी वाहन के खराब होने पर उसे सड़क से तुरंत हटाया जा सके और इस तरह के ट्रैफिक जाम से बचा जा सके .

पैंगोंग लेक से पूरी हुई सैनिकों की वापसी, अब लद्दाख के 3 जगहों पर 'डिसइंगेजमेंट' को लेकर कल भारत-चीन की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget