एक्सप्लोरर

Moscow-Goa Flight Bomb Threat: दिल्ली से मॉस्को तक हड़कंप, जामनगर में रूसी विमान की 10 घंटे चली जांच, फ्लाइट में नहीं मिला कुछ

मॉस्को से गोवा 200 से ज्यादा यात्रियों को लेकर आ रही फ्लाइट में संदिग्ध पदार्थ होने के चलते गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी.

Moscow Goa Flight: मॉस्को से गोवा जा रहे एक विमान में बम रखे जाने की धमकी मिलने के बाद इसे आपात स्थिति में गुजरात के जामनगर में सोमवार (9 जनवरी) की रात को उतार लिया गया. भारत की सुरक्षा एजेंसियां इस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है. वहीं बम की सूचना मिलने के बाद एनसीजी की टीम मौके पर पहुंची और अन्य जांच एजेंसियों के साथ प्लेन की जांच की. 

राहत की बात है कि प्लेन में भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और सभी यात्री सुरक्षित हैं. फ्लाइट अब जामनगर से टेक ऑफ कर गई है और सीधे गोवा जाएगी. जामनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने कहा, "एनएसजी को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. सभी बैगों की अच्छी तरह से जांच की गई है."

'रात 9 बजे से स्टैंड बाय पर थे सभी अधिकारी'

जिला कलेकटर डॉ. सौरभ पारघी ने कहा, "फ्लाइट या लगेज में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है." कलेक्टर ने कहा कि जांच के बाद सभी ने राहत की सांस ली है. सभी सोमवार रात 9 बजे से स्टैंड बाय पर थे. उन्होंने कहा कि एनएसजी की टीमें भी दिल्ली से आई थीं.

बम निरोधक दस्ते ने की लगेज की जांच

इससे पहले, जामनगर के पुलिस अधीक्षक प्रेम सुख ने एबीपी न्यूज को बताया कि प्लेन में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं. एसपी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने यात्रियों के सामान/लगेज की जांच की. मॉस्को-गोवा उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग पर अजुर एयर का भी बयान सामने आया. 

एयरलाइन ने क्या कहा?

अजुर एयर ने कहा, "बम की अफवाह के बाद जामनगर, गुजरात में आपातकालीन लैंडिंग की गई. एयरलाइन ने स्थापित प्रक्रिया के अनुसार इस तरह की सूचना का जवाब देने की एक प्रक्रिया शुरू की है..." इसके अलावा, प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग पर रूस ने भी प्रतिक्रिया दी. 

रूस ने कहा कि उसके अधिकारी भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और सभी यात्री सुरक्षित हैं. बता दें कि प्लेन में जितने भी यात्री सफर कर रहे थे उनके खाने की व्यवस्था भी जामनगर हवाई अड्डे पर की गई थी. 

फ्लाइट में सफर कर रहे 236 यात्री और 8 क्रू मेंबर

जामनगर कलेक्टर सौरभ पारघी ने बताया कि विमान और यात्रियों की सघन जांच की गई है. यात्रियों ने जो कुछ बताया उसकी वेरिफिकेशन भी कई गई. इसी के साथ उन्होंने कहा कि फ्लाइट में 236 यात्री और 8 क्रू मेंबर थे. लैंडिंग के बाद सबसे पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें एयरपोर्ट के लाउंज में बिठाया गया था. वहीं अब फ्लाइट सीधे गोवा के लिए रवाना हो गई है.

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: डांगरी आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में सिक्योरिटी टाइट, CRPF ने की अतिरिक्त जवानों की तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget