एक्सप्लोरर

'नक्‍सली ह‍िंसा की घटनाओं में चार सालों में 36 फीसदी की ग‍िरावट', बोले गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

Nityanand Rai on Naxal Violence: गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में कहा कि 2018 की तुलना में 2022 में वामपंथी उग्रवाद/नक्सलवाद से जुड़ी हिंसा की घटनाओं में 36 फीसदी की ग‍िरावट आई.

Nityanand Rai in Lok Sabha on Naxal Violence: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि 2018 की तुलना में 2022 में वामपंथी उग्रवाद (LWE) या नक्सलवाद से संबंधित हिंसा की घटनाओं में 36 फीसदी की कमी र‍िकॉर्ड की गई है. उन्‍होंने यह जानकारी मंगलवार (5 द‍िसंबर) को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में दी. 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, लोकसभा कार्यवाही के दौरान गृह राज्‍य मंत्री राय ने एक सदस्‍य के सवाल के जवाब में कहा क‍ि इन हिंसा की घटनाओं में सुरक्षा बलों और नागरिकों की मौत के आंकड़ों में 59 प्रतिशत की ग‍िरावट आई है.

मंत्री ने कहा क‍ि छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा की घटनाओं में 22 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई जबकि परिणामी मौतों की संख्या में 60 फीसदी की कमी आई है. 

'हिंसक घटनाओं की संख्या में 76 प्रतिशत की कमी' 

मंत्री राय ने कहा क‍ि 2010 की तुलना में 2022 में वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसक घटनाओं की संख्या में 76 प्रतिशत की कमी आई है. पर‍िणामस्‍वरूप मौतों (सुरक्षा बलों और नागरिकों) की संख्या की बात करें तो 2010 में 1005 के उच्चतम स्तर से 90 प्रतिशत कमी दर्ज करते हुए 2022 में यह संख्‍या 98 र‍िकॉर्ड की गयी है. 

'वामपंथी ह‍िंसाग्रस्‍त ज‍िलों के आंकड़ों में आई कमी'  

राय ने कहा क‍ि वामपंथी हिंसा (LWE violence) के भौगोलिक प्रसार भी श‍िकंजा कसा गया है. इसकी वजह से यह सीमित हो गया है और जिले में हिंसा की रिपोर्ट करने में भी कमी दर्ज की गई है. यह संख्‍या साल 2010 में 96 से घटकर 2022 में 45 र‍िकॉर्ड की गई. 

'वामपंथी उग्रवाद की समस्या के समग्र समाधान को योजना की मंजूरी'  

राय ने आगे कहा क‍ि वामपंथी उग्रवाद की समस्या के समग्र रूप से समाधान के ल‍िए  2015 में एक राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना को मंजूरी दी गई थी. उन्‍होंने कहा कि इसमें सुरक्षा संबंधी उपायों, विकास हस्तक्षेपों, स्थानीय समुदायों के अधिकारों और हकदारियों को सुनिश्चित करने वाली एक बहुआयामी रणनीति की परिकल्पना की गई. 
छत्तीसगढ़ को 587.96 करोड़ की राश‍ि म‍ि‍ली 

सुरक्षा संबंधी व्यय एसआरई योजना (SRE Scheme) के तहत 2018-19 तक वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों को 1648.23 करोड़ रुपये जारी किए गए. इसमें छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लिए 587.96 करोड़ रुपये भी शामिल हैं. 

'वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों के लिए फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन'   

राज्य मंत्री राय ने आगे कहा कि वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों के लिए704 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन (एफपीएस) मंजूर क‍िए गए हैं ज‍िनमें छत्तीसगढ़ के लिए 148  एफपीएस भी शाम‍िल हैं. इनमें से 603 एफपीएस बनाए गए हैं ज‍िनमें से छत्तीसगढ़ में 120 का निर्माण भी किया गया है. उन्होंने बताया कि 603 एफपीएस में से 537 एफपीएस का निर्माण मई 2014 के बाद किया गया है.

यह भी पढ़ें: UP News: महुआ मोइत्रा मामले पर भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, कहा- 'देश की गोपनीयता को भंग करना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget