एक्सप्लोरर

केरल के सीएम को केन्द्रीय मंत्री ने बताया 'कोविडिएट', कहा- बिना कोरोना नियमों का पालन किए डाला वोट

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा- “पता नहीं किस आधार पर वह इस तरह के आरोप लगा रहे हैं. केरल के मुख्यमंत्री ने किसी भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं किया. शैलजा ने कहा- उनकी बेटी वोटिंग के दिन 6 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी.

केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री और बीजेपी नेता वी. मुरलीधरन में केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन पर आरोप लगाया कि उन्होंने कोरोना संक्रमित होने के बावजूद बिना प्रोटोकॉल का पालन किए वोट डाला. उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें ‘कोविडिएट’ करार दिया. हालांकि, केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुवार को मुरलीधन के इस दावे को खारिज कर दिया.

केन्द्रीय मंत्री ने सीएम को बताया ‘कोविडिएट’

वी. मुरलीधरन मुरलीधरन ने कहा- “कोविडिएट का मतलब जानते हैं आप. इसके अलावा एक मुख्यमंत्री के लिए और कोई शब्द नहीं हो सकता है जो लगातार कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं. कॉलीकट मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के मुताबिक- केरल के सीएम 4 अप्रैल को कोविड पॉजिटव पाए गए और 6 अप्रैल को बिना प्रोटोकॉल्स का पालन किए उन्होंने वोट डाला.” 

केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने आरोपों को किया खारिज

इधर, केरल की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने कहा- “पता नहीं किस आधार पर वह इस तरह के आरोप लगा रहे हैं. केरल के मुख्यमंत्री ने किसी भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं किया. उनकी बेटी वोटिंग के दिन 6 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. सीएम ने इससे पहले ही वोट कर दिया था. कैसे कोई ये कह सकता है कि वे 8 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हो जाएंगे?”

8 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुए थे सीएम पी. विजयन

गौरतलब है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को बुधवार को कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. वह आठ अप्रैल को कोविड-19 संक्रमित पाये गये थे. एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मुख्यमंत्री को कोरोना वायरस संक्रमण का पता चलने के बाद आठ अप्रैल को भर्ती कराया गया था.

बुलेटिन के अनुसार, ‘‘उन्हें कोई लक्षण नहीं है और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.’’ विजयन ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि डॉक्टरों और स्टाफ ने उनकी बहुत अच्छी तरह देखभाल की.

ये भी पढ़ें: केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन हुए कोरोना संक्रमित, लगवा चुके हैं वैक्सीन का पहला डोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget