एक्सप्लोरर

Hajj Yatra 2022: 50 हजार से ज्यादा भारतीय मुसलमान करेंगे हज यात्रा, आज रात से दिल्ली से फ्लाइट शुरू

Hajj 2022: कोरोना महामारी के कारण 2 साल से बंद हज यात्रा शुरू हो गई. दिल्ली से आज रात से फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस बार 50 हजार से ज्यादा लोग हज पर हैं.

Hajj Flight Start: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Union Minister for Minority Affairs Mukhtar Abbas Naqvi) ने कहा है कि कोरोना महामारी (Corona Pandamic) के कारण दो साल बाद हज 2022 (Hajj 2022) यात्रा हो रही है. इस यात्रा में लगभग 50 हजार से ज्यादा भारतीय मुसलमान (Indian Muslims) इस बार हज पर जा रहें हैं. 10 आरोहन स्थल से हज यात्री जाने वाले हैं. इसके साथ ही साऊदी सरकार (Saudi Arab Government) के कोरोना नियमों (Corona Rules) का पालन किया जा रहा है. उन्होंने ये भी बताया कि इस बार की हज यात्रा बिना सब्सिडी (Subsidy) के हो रही है लेकिन सरकार ने सब्सिडी के बगैर भी हज यात्रा सस्ती की है. इसके साथ ही दिल्ली (Delhi) से आज रात फ्लाइट्स (Flights) शुरू हो जाएंगी.

तो वहीं अलग-अलग राज्यों से हज यात्रियों का जत्था साउदी अरब के मदीना के लिए निकल चुका है. सऊदी अरब में हर साल होने वाली हज यात्रा के लिए दुनियाभर से लाखों मुस्लिम जायरीन यहां पहुंचते हैं. लेकिन पिछले 2 सालों से कोरोना महामारी के कारण कई प्रतिबंध लगे हुए थे. हालांकि अब सऊदी अरब ने इन प्रतिबंधों को हटा लिया है.

केरल से शनिवार की सुबह पहली फ्लाइट हुई रवाना

इससे पहले केरल से हज के लिए पहली फ्लाइट शनिवार सुबह कोच्चि हवाई अड्डे से साऊदी अरब के लिए रवाना हुई. सऊदी अरब एयरलाइंस की एसवी 5747 विमान में कुल 377 हज यात्रियों ने उड़ान भरी. केरल के वक्फ और हज यात्रा मंत्री वी. अब्दुर्ररहमान ने इसे रवाना किया. तो वहीं दिल्ली से आज रात को पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी. हज के लिए यात्रियों का अंतिम जत्था 3 जुलाई को मुंबई से उड़ान भरेगा.

इंडोनेशिया के बाद भारत से सबसे ज्यादा लोग करेंगे हज

कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने बताया था कि इस साल इंडोनेशिया (Indonesia) के बाद भारत (India) से सबसे ज़्यादा लोग हज (Hajj) पर जाएंगे. सभी केंद्रों पर टीकाकरण (Vaxination) और RT-PCR जांच की व्यवस्था की गई है. मुख्तार अब्बास नकवी ने यह भी बताया था कि इस बार देश में 10 आरोहन केंद्र बनाए गए हैं. जहां से हज यात्री (Hajj Yatri) हज के लिए जा सकते हैं. इनमें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद, गुवाहाटी, श्रीनगर, कोच्चि, हैदराबाद और बेंगलुरु शामिल है. इस साल हज के लिए करीब 90,000 से ज्यादा आवेदन आए हैं.

ये भी पढ़ें: Hajj 2022: ऐसा देश जहां से कोई भी मुसलमान पैसा और इजाजत के बावजूद पवित्र हज की यात्रा के लिए नहीं जा सकेगा, जानिए- वजह

ये भी पढ़ें: Hajj Yatra: एक भारतीय को हज के लिए कितने लाख खर्च करने पड़ते हैं, जानिए- पूरा ब्यौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget