एक्सप्लोरर

देश में टीकाकरण अभियान का 197वां दिन, अब तक 46.72 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वैक्सीनेशन ड्राइव के 197वें दिन शाम सात बजे तक वैक्सीन की कुल 53 लाख 72 हजार 302 डोज दी गई. इसमें 38 लाख 22 हजार 241 पहली डोज और 15 लाख 50 हजार 61 दूसरी डोज है.

Corona Vaccination Update: केन्द्रीय स्वस्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में अभी तक कोविड-19 टीके की 46.72 करोड़ से ज्यादा खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं. देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 197वें दिन शाम सात बजे तक मिली सूचना के अनुसार, वैकसीन की कुल 53,72,302 खुराक दी गई, जिसमें 38,22,241 लोगों ने पहली खुराक ली जबकि 15,50,061 लोगों को दूसरी खुराक दी गई. 

मंत्रालय ने कहा कि जनसंख्या प्राथमिकता समूहों के आधार पर अभी तक कोविड टीके की 46,72,59,775 खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं. उसके अनुसार, शनिवार को 18 से 44 साल आयु वर्ग के 27,90,366 लोगों को टीके की पहली खुराक और 4,98,407 लोगों दूसरी खुराक दी गयी.

टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू होने से लेकर अभी तक देश के 37 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 18 से 44 साल आयु वर्ग के 15,52,16,851 लोगों को टीके की पहली खुराक और 85,77,075 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है.

इस बीच केंद्र सरकार ने कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य व्यवस्था तैयारियां (ईसीआरपी-2) पैकेज के तहत राज्यों को स्वास्थ्य ढांचा सुधारने के लिए 15 फीसदी राशि जारी की हैय यह जानकारी शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दी. उन्होंने कहा कि 1827.80 करोड़ रुपये की राशि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजी गई है. यह राशि पैकेज के तहत 12,185 करोड़ रुपये के कुल आवंटन का 15 फीसदी है.

मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘केंद्र सरकार की तरफ से तय ‘आपातकालीन कोविड-19 प्रतिक्रिया पैकेज’ के तहत कुल राशि का 15 फीसदी यानी 1827.80 करोड़ रुपये राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को भेजा गया है. यह पैकेज देश भर में स्वास्थ्य ढांचे के विकास में मददगार साबित होगा.’’

स्वास्थ्य मंत्री ने 1827.80 करोड़ रुपये में से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित धन का इन्फोग्राफिक्स भी दिखाया. सबसे अधिक 281.98 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश, बिहार को 154 करोड़ रुपये, राजस्थान को 132 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश को 131 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

Corona Vaccine: दिल्ली में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 1 करोड़ के पार, केजरीवाल ने कहा- शुक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget