एक्सप्लोरर

कर्नाटक: कोरोना वायरस के दो हजार से अधिक नए मामले आये सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार के पार

कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना वायरस के सर्वाधिक 2,228 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 30,000 को पार कर गई है.

बेंगलुरु: कर्नाटक में गुरुवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 2,228 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 30,000 को पार कर गई है. जबकि राज्य में संक्रमण के कारण 17 और मौतें होने से मृतकों की संख्या 486 पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.

दिन भर में रिकॉर्ड 957 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई, जिनमें से 606 बेंगलुरु शहर के हैं. गुरुवार को सामने आए 2,228 नये मामलों में से 1,373 मामले अकेले बेंगलूरु शहर से हैं. यह एक दिन में आये सर्वाधिक मामले हैं. आठ जुलाई को 2,062 मामले आये थे.

राज्य में कोरोना के कुल 31,105 मामले

स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि 9 जुलाई की शाम तक, राज्य में कोविड-19 के कुल 31,105 मामलों की पुष्टि की गई है. जिसमें 486 मौतें शामिल हैं, जबकि 12,833 लोग ठीक हो चुके हैं. बुलेटिन में कहा गया कि अब 17,782 इलाजरत मरीजों में से 17,325 मरीज नामित विभिन्न अस्पतालों में पृथक वार्ड में हैं. साथ ही उनकी हालत स्थिर हैं, जबकि 457 मरीज आईसीयू में हैं. राज्य में अब तक कुल 7,79,209 नमूनों की जांच की गई है.

देश में पहली बार एक दिन में 26 हजार से अधिक मामले

आपको बता दें, आज पहली बार 24 घंटे में 26 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए. देश में संक्रमितों की संख्या अब आठ लाख के करीब पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 7 लाख 93 हजार 802 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 21,604 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लाख 95 हजार लोग ठीक भी हुए हैं.

पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 26 हजार 506 नए मामले सामने आए और 475 मौतें हुईं.

यह भी पढ़ें.

विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया, गाड़ी पलटने के बाद हथियार लेकर भागने की कोशिश की

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव बोले- कार पलटकर सरकार को पलटने से बचाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget