एक्सप्लोरर

नूंह हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर ने abp न्यूज़ को बताया कब करेगा सरेंडर, जुनैद-नासिर हत्याकांड पर भी दिया जवाब

Monu Manesar Interview: नूंह हिंसा के आरोपी ने कहा कि नासिर और जुनैद हत्याकांड के वक्त वो गुरुग्राम में था, इस मामले में उसके वकील लगातार भरतपुर पुलिस के संपर्क में हैं.

Monu Manesar Interview: नूंह में हिंसा की आग भड़काने का जिम्मेदार और भिवानी में नासिर-जुनैद की हत्या और शवों को एक कार में जलाने का आरोपी मोनू मानेसर खूब चर्चा में है. इसी मोनू मानेसर ने एबीपी न्यूज़ के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान हरियाणा में हुई हिंसा पर जवाब दिया. इस दौरान एबीपी न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर जगविंदर पटियाल ने आरोपी मोनू मानेसर से हिंसा को लेकर तमाम सवाल पूछे, साथ ही जुनैद-नासिर हत्याकांड का भी जिक्र किया. इस इंटरव्यू में मोनू मानेसर से जब पूछा गया कि वो कब सरेंडर करने वाला है, तब उसने इसका भी जवाब दिया. 

मोनू मानेसर ने बताया कब करेगा सरेंडर
इंटरव्यू के दौरान जब मोनू मानेसर से पूछा गया कि वो भरतपुर और नूंह पुलिस के सामने आखिर कब सरेंडर करने जा रहा है तो इसके जवाब में उसने कहा कि उसे जान का खतरा है. उसने कहा कि आप मेरी सिक्योरिटी की गारंटी लेते हैं तो मैं पुलिस के पास चला जाऊंगा. इसके अलावा मोनू ने कहा कि नासिर-जुनैद हत्या मामले में उसके वकील लगातार पुलिस के संपर्क में हैं. नूंह वाले मामले में एक-दो दिन में अपना पक्ष वकील के जरिए पुलिस को भेज दिया जाएगा. 

सरेंडर करने के सवाल पर मोनू मानेसर ने आगे कहा कि अगर मैं गलत हूं तो मैं प्रशासन से अपील करता हूं कि विधायक को मेरे साथ अंदर कर दो. शर्त यही है कि जब विधायक मामन खान को पकड़ा जाएगा, तभी मैं सरेंडर करूंगा. 

नासिर-जुनैद हत्याकांड पर दिया जवाब
नासिर और जुनैद हत्याकांड में शामिल होने के आरोपों पर मोनू मानेसर ने कहा कि इसमें मेरा कोई हाथ नहीं है. जिस दिन ये कांड हुआ उस दिन मैं गुरुग्राम में था, मैंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दी है. मेरा वहां पर कोई सबूत नहीं मिला. इसलिए कर दिया क्योंकि वो गो हत्यारे थे और मैं गोरक्षक हूं. 2016 में मोमनपुर में एक मुस्लिम की हत्या हुई थी, जब मैं पुलिस थाने में था. उसमें कहा गया था कि मोनू मानेसर आकर गोली मार गया. 

विधायक मामन खान पर लगाए आरोप
जब मोनू मानेसर से पूछा गया कि जो हरियाणा में हो रहा है और हुआ है, उसका क्या आपको कोई अफसोस है? इसके जवाब में उसने कहा कि मुझे अफसोस है, लेकिन मेरी पोस्ट में कुछ गलत नहीं था. ये विधायक मामन खान की वजह से हुआ है. इस दौरान मोनू ने कहा कि हमारे कई लोगों को मारा जा रहा है, ये गलत है. अगर ये लोग गो-तस्करी रोक दें तो हम भी अपने घर पर बैठ जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- Who Is Monu Manesar: कौन है मोनू मानेसर...जिसकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान की मदद को तैयार हैं मनोहर लाल खट्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget