एक्सप्लोरर

Monsoon Updates: कहां-कहां पहुंच गया मानसून? मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

India Monsoon Update: भारत के कुछ राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है. इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है. चलिए आपको बताते हैं किन-किन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है.

IMD Monsoon Update: देश भर के कई राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार (26 जून) को बताया कि 25 जून को मानसून ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में दस्तक दी. 

आईएमडी ने कहा आज यानी सोमवार को मानसून ने गुजरात, हरियाणा और पंजाब के कुछ और हिस्सों को कवर किया. आईएमडी वैज्ञानिक नरेश कुमार का कहना है कि मानसून अब देश के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है.

वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर आंतरिक ओडिशा और दक्षिण झारखंड पर कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले दो दिनों तक पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार (27 जून) को केरल के पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में 'येलो' अलर्ट जारी किया है.

इसके अलावा जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, असम, मेघालय, सौराष्ट्र, कच्छ, केरल और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है.

मुंबई और दिल्ली में भी मानसून की दस्तक 

वहीं, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कोंकण, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी से ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, मुंबई और दिल्ली में मानसून आज एक साथ पहुंचा है.

मुंबई में सुबह 3 बजे बारिश के चलते मौसम विभाग ने आगे के दिन के लिए भी ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है.

हिमाचल प्रदेश में बारिश तबाही बनकर आई है. यहां बारिश की वजह से लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. उत्तराखंड में भी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं.

ये भी पढ़ें: 

Odisha Bus Accident: ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, 12 की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget