एक्सप्लोरर

Monsoon Session: ‘अरे बैठ नीचे... औकात नहीं है’, लोकसभा में नारायण राणे के बिगड़े बोल, जानें क्यों खोया आपा

Narayan Rane In Lok Sabha: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बोल रहे थे. इसी समय कुछ ऐसा हुआ कि उनकी भाषा ही बदल गई.

Parliament Monsoon Session: मंगलवार (08 अगस्त) के दिन संसद में काफी गहमा गहमी देखने को मिली. मणिपुर में हिंसा के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो चुकी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री नारायण राणे लोकसभा में बोलते समय अपना आपा खो बैठे और साथी सांसद अरविंद सावंत को सख्त अंदाज में बैठने के लिए कहा.

उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अरविंद सावंत से कहा, “अरे नीचे बैठ.” जैसे ही लोकसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया तो मंत्री ने कहा कि सावंत के पास पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बोलने की 'औकात' (स्थिति) नहीं है.

लोकसभा में बोले नायाराण राणे ‘औकात नहीं है’

उन्होंने कहा, “औकात नहीं है इनकी प्रधानमंत्री जी, अमित शाह के बारे में बोलने की...अगर कुछ भी बोला तो तुम्हारी औकात मैं निकालूंगा. अगर आप कुछ कहो, मैं तुम्हें तुम्हारी जगह दिखाऊंगा.” जैसे ही लोकसभा का वीडियो वायरल हुआ, नारायण राणे को संसद के अंदर अपने शब्दों के चयन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा.

आम आदमी पार्टी ने कहा कि पीएम मोदी के मंत्री ने सड़क के गुंडे की भाषा का इस्तेमाल करते हुए संसद के अंदर धमकी दी और बच गए, जबकि विपक्षी सांसदों को "मोदी सरकार से सवाल पूछने" के लिए निलंबित कर दिया गया है.

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह आदमी एक मंत्री है. यहां वह इस सरकार के मानक को प्रदर्शित करता हुआ दिखाई दे रहा है और यह कितना नीचे जा सकता है."

क्या कहा था प्रमोद सावंत ने?

शिवसेना छोड़ने वालों पर निशाना साधते हुए अरविंद सावंत ने कहा, "तब पीएम मोदी ने 36 सेकंड तक बात की थी...वे अब हमें हिंदुत्व सिखा रहे हैं और हम हिंदुत्व के साथ पैदा हुए हैं. जो लोग हिंदुत्व का पालन करते हैं वे पार्टी नहीं छोड़ते. पीएम मोदी एनसीपी को 'नेशनल करप्ट पार्टी' कहा और फिर वे महाराष्ट्र में सरकार में शामिल हो गए.

ये भी पढ़ें: No Confidence Motion: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष के वार पर अमित शाह आज करेंगे पलटवार, पहले दिन क्या कुछ रहा खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget