एक्सप्लोरर

मानसून सत्र: महिला आरक्षण, महंगाई, लिंचिंग और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

मानसून सत्र से पहले आज दिन भर बैठकों का दौर चलेगा. सबसे पहले, सरकार और विपक्षी दलों के नेताओं की एक बैठक होगी. इस बैठक में दोनों सदनों के पार्टियों के नेता मौजूद रहेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे एनडीए के दलों की बैठक होगी.

नई दिल्ली: कल से संसद का मानसून सत्र शुरु हो रहा है. इस सत्र में विपक्ष महिला आरक्षण, महंगाई, दलित उत्पीड़न और आतंकवाद जैसे बड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है. पिछली बार का बजट सत्र भी काफी हंगामेदार रहा था. इस सत्र में सबसे ज्यादा चर्चा महिला आरक्षण बिल को लेकर है. कांग्रेस ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की मांग की है. इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी.

 सरकार ने मांगा विपक्ष से सहयोग

मानसून सत्र में हंगामे की आशंकाओं के बीच सरकार ने विपक्षी दलों से तीन तलाक विधेयक, पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान करने संबंधी विधेयक, बलात्कार के दोषियों को सख्त दंड के प्रावधान वाले विधेयक समेत कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने में सहयोग मांगा है.

कांग्रेस ने की संसद-विधानसभा में महिला आरक्षण की मांग, राहुल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

किन-किन मुद्दों पर होगा हंगामा

वहीं, विपक्ष जम्मू कश्मीर की स्थिति, पीडीपी-भाजपा सरकार के गिरने एवं आतंकवाद जैसे मुद्दे उठा सकता है. किसान, दलित उत्पीड़न, राम मंदिर, डालर के मुकाबले रूपये के दर में गिरावट, पेट्रो पदार्थों की कीमतों में वृद्धि जैसे मसलों पर भी विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा. एक महत्वपूर्ण विषय आंध्रप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने का भी हो सकता है, जिसके कारण पिछले सत्र में तेलुगु देशम पार्टी ने भारी हंगामा किया था.

 मानसून सत्र से पहले आज बैठकों का दौर

मानसून सत्र से पहले आज दिन भर बैठकों का दौर चलेगा. सबसे पहले, सरकार और विपक्षी दलों के नेताओं की एक बैठक होगी. इस बैठक में दोनों सदनों के पार्टियों के नेता मौजूद रहेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे एनडीए के दलों की बैठक होगी. एनडीए की बैठक से पहले बीजेपी की संसदीय कार्यकारी समिति की भी बैठक होगी. जबकि शाम में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है, जिसमें वह सदन का कामकाज सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा करेंगी. बैठक के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं के लिये रात्रि भोज भी रखा गया है.

 रात्रिभोज में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी

 लोकसभा सचिवालय के अनुसार, स्पीकर सत्र के सुचारू रूप से चलने और लंबित विधेयकों को पारित कराने के लिये दलों का सहयोगी मांगेंगी. प्रधानमंत्री के रात्रिभोज में शामिल होने की उम्मीद है. हालांकि वे इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे. यह बैठक संसद पुस्तकालय भवन में होगी.

यह भी पढ़ें- बारिश बनी मुसीबत: गुजरात में अबतक 28 की मौत, यूपी-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट महाराष्ट्र: दूध उत्पादकों का बड़ा आंदोलन, किसान संगठनों ने दी सप्लाई ठप करने की धमकी हिंदू-मुस्लिम पर सियासत: बीजेपी की रणनीति में फंसकर कांग्रेस ने किया सेल्फ गोल मोदी की मिदनापुर रैली में पंडाल गिरने से 50 महिलाओं समेत 90 जख्मी, गृह मंत्रालय ने राज्य से मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget