एक्सप्लोरर

Monsoon News: भारत में आज मानसून की एंट्री सिर्फ राहत नहीं साथ लाएगी 'आफत', IMD ने जारी कर दिया यलो अलर्ट

Monsoon Alert: देशभर में मानसून का इंतजार हर किसी को बेसब्री से है. इसकी वजह इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी है, जिसने सबकी हालत खराब कर दी है.

Monsoon: देशभर में इस वक्त भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. अब तक बात हो रही थी कि तापमान 40 के पार जा रहा है. हालांकि, देश के कई शहर ऐसे हैं, जहां तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में तो हीटवेव ने लोगों की हालत खराब करके रख दी है. हालांकि, भीषण गर्मी के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है. केरल में आज मानसून दस्तक देने वाला है. मगर इसे लेकर भी चिंता जताई जा रही है. 

केरल कोमुडी की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में गुरुवार (30 मई) शाम मानसून दस्तक देगा. इसकी वजह से अगले पांच दिनों तक बारिश होने वाली है. हालांकि, मानसून की वजह से लोगों में टेंशन भी है. इसकी वजह ये है कि मानसून की वजह से होने वाली भारी बारिश से लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है. कई जगहों पर बारिश की वजह से हादसे भी होते हैं. यही कारण है कि भले ही लोगों को गर्मी से राहत के लिए मानसून का इंतजार है, मगर वे इसे लेकर चिंतित भी हैं.

बारिश में डूबने लगे हैं शहर

मानसून की वजह से केरल में रुक-रुककर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. मानसून का असर राज्य के मध्य और दक्षिणी जिलों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा. बादल फटने की भी संभावना जताई गई है. बुधवार को सभी जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई. कोच्चि और तिरुवनंतपुरम शहर बारिश के चलते पानी में डूब गए. तिरुवनंतपुरम में डेढ़ घंटे में 52 मिमी और उत्तरी परवूर में दो घंटे में 94 मिमी बारिश हुई. कालामस्सेरी में एक घंटे में 60 मिमी बारिश हो गई. 

बिजली गिरनी और निचले इलाकों के डूबने की संभावना

मानसून अपने साथ भारी बारिश लेकर आने वाला है. इसकी वजह से कई इलाकों पर खतरा भी मंडराने लगा है. बताया गया है कि आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. साथ ही केरल के निचले इलाकों में पानी भर जाएगा. क्यूम्यलोनिम्बस बादल बन सकते हैं और बादल फट सकते हैं. भूस्खलन में भी इजाफा देखने को मिल सकता है. हालांकि, अभी ये सब कुछ केरल में देखने को मिल सकता है. मगर आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों में भी इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं.

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड में येलो अलर्ट जारी किया है. मछुआरों को समुद्र में जाकर मछली पकड़ने की अनुमति नहीं है. पिछले साल मानसून 8 जून को आया था, जबकि 2022 में इसकी देश में एंट्री 29 मई को हुई थी. अगले 15 दिनों में मानसून उत्तर भारत में भी दस्तक दे देगा, जिसके बाद दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होगी. 

यह भी पढ़ें: काउंटडाउन शुरू! कुछ घंटों बाद देश में दस्तक देगा मानसून, जानें किन राज्यों में होगी बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget