एक्सप्लोरर

1 जुलाई तक पूरे देश में मानसून, यहां पढ़ें किस राज्य में कब देगा दस्तक

आईएमडी के महानिदेशक केजे रमेश ने बताया, "देश में दीर्घकालीन औसत के 97 फीसदी बारिश को सामान्य माना जाता है. इसमें चार फीसदी अधिक या कम की संभावना बनी रहती है."

नई दिल्ली: देश में इस साल मानसून ने पहले ही दस्तक दिया है और तटीय प्रदेश केरल में झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल मानसून की बरसात बेहतर हो सकती है. विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पूरे देश में इस साल जून से सितंबर के बीच मानसून के दौरान सामान्य बारिश यानी 96 फीसदी से 104 फीसदी के बीच हो सकती है. 1 जुलाई तक पूरे देश को मानसून कवर कर लेगा.

पिछले साल भारत में 97 फीसदी बारिश हुई थी और मौमस विभाग ने मानसून की बारिश को सामान्य बताया था. आईएमडी के महानिदेशक केजे रमेश ने बताया, "देश में दीर्घकालीन औसत के 97 फीसदी बारिश को सामान्य माना जाता है. इसमें चार फीसदी अधिक या कम की संभावना बनी रहती है." उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि 2018 में पिछले साल यानी 2017 के मुकाबले अच्छी बारिश होगी."

कहां कब पहुंच सकता है म़ानसून 

महाराष्ट्र- 5 जून ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात- 10 जून राजस्थान, उत्तर प्रदेश- 15 जून उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली- 25 जून

आईएमडी ने बुधवार को लंबी अवधि के अपने दूसरे चरण के अनुमान में त्रुटि की संभावना को पांच फीसदी से घटाकर चार फीसदी कर दिया है. मौसम भिाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में मानसून सीजन में 100 फीसदी, मध्य भारत में 99 फीसदी और दक्षिणी प्रायद्वीप में 95 फीसदी और उत्तर भारत में 93 फीसदी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि जुलाई के दौरान पूरे देश में 101 फीसदी के करीब बारिश हो सकती है, जबकि अगस्त में 94 फीसदी बारिश का अनुमान है.

मौसम विभाग का अनुमान अलग-अलग मापदंडों पर आधारित होता है. इनमें से एक के मुताबिक, मानसून सीजन में चार फीसदी कम या ज्यादा की त्रुटि के साथ देश में 102 फीसदी बरसात हो सकती है. मानसून सामान्य रहने का मतलब बारिश का अनुमान 96 से 104 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि 104 से 110 फीसदी बारिश को सामान्य से अधिक वर्षा कहते हैं. भारत में 1951 से 2000 के बीच औसत बारिश 89 सेंटीमीटर दर्ज की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kailash Vijayvargiya Remark: 'BJP सरकार के बाद हर अधिकारी खुद को RSS से जोड़ता है,' कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
'BJP सरकार के बाद हर अधिकारी खुद को RSS से...,' कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
असम के धेमाजी में डिकारी नदी का रौद्र रूप, जोनाई में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, टापू पर फंसे कई लोग
असम के धेमाजी में डिकारी नदी का रौद्र रूप, जोनाई में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, टापू पर फंसे कई लोग
नई दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बादलों का डेरा, केरल से बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश
नई दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बादलों का डेरा, केरल से बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश
बीजेपी कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी के बाद हुमायूं कबीर पर कार्रवाई, पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया अरेस्ट
हुमायूं कबीर को पुलिस ने किया अरेस्ट, BJP कार्यकर्ताओं को जान से मारने की दी थी धमकी

वीडियोज

Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?
PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
Sunday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
बीजेपी कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी के बाद हुमायूं कबीर पर कार्रवाई, पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया अरेस्ट
हुमायूं कबीर को पुलिस ने किया अरेस्ट, BJP कार्यकर्ताओं को जान से मारने की दी थी धमकी
Dead Body Sweating: क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
Embed widget