एक्सप्लोरर

Delhi NCR Weather: गर्मी से आज भी झुलसेंगे दिल्ली के लोग, जानें कब होगी बारिश

दिल्ली एनसीआर में गर्मी से रहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है. मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून को दिल्ली पहुंचने में अभी कम से कम एक हफ्ते का वक्त लग सकता है.

नई दिल्लीः दिल्‍ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज सख्त बना हुआ है. लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई भी आसार दिखाई नहीं पड़ रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि आज भी दिल्ली में लू चल सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून दिल्ली पहुंचने में कम से कम एक हफ्ते और लगेंगे. बता दें कि हाल के दिनों में दिल्ली के कई हिस्सों में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

मौसम विभाग ने बताया है कि गर्मी का प्रकोप केवल दिल्‍ली-एनसीआर तक सीमित नहीं है. इसका असर पंजाब और हरियाणा, राजस्‍थान यहां तक कि जम्‍मू में भी देखने को मिल सकता है. 

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत पूर्वोत्‍तर के कई राज्‍यों में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

जम्मू में भीषण गर्मी

बता दें कि जम्‍मू में बुधवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन महसूस किया गया. यहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

दिल्ली को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली में लू को लेकर दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है. इस दिन तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है.

2 जुलाई को हो सकती है बारिश

दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि 2 जुलाई को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है. बता दें कि 3, 4 और 5 जुलाई को भी बादल छाए रहने को लेकर मौसम विभाग ने संभावना जताई है.

गाजीपुर बॉर्डर झड़प मामला: टिकैत ने कहा- जाति आधारित दंगे भड़काने की साजिश रच रही BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में भाजपा की जीत, धारवाड़ पश्चिम स्नातक सीट पर एसवी संकनूर ने जीतें; जानें पल-पल का अपडेट
LIVE: कर्नाटक में भाजपा की जीत, धारवाड़ पश्चिम स्नातक सीट पर एसवी संकनूर ने जीतें; जानें पल-पल का अपडेट
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget