एक्सप्लोरर

G20 Summit से पहले ताजमहल को बंदरों और आवारा कुत्तों से छुटकारा दिलाने की कोशिश

G20 Summit News: नगर निगम आयुक्त निखिल टीकाराम फंडे ने शुक्रवार को बताया कि शहरभर से आवारा कुत्तों को पकड़ा जा रहा है. जी-20 प्रतिनिधियों के अगले महीने आगरा आने की उम्मीद है.

Agra News: G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत को मिली है. ऐसे में जी-20 शिखर सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल आगरा में ताजमहल का दीदार करने आने वाला है. इसी बीच आगरा प्रशासन बेहद सतर्क है. पिछले सितंबर में स्पेन की दो महिलाएं को ताजमहल परिसर में बंदरों ने काट लिया था. इस बार ऐसी घटना न हो, इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश फरवरी से अगस्त 2023 तक लगभग एक दर्जन जी-20 से संबंधित कार्यक्रमों की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जिसमें पहला आयोजन आगरा और आखिरी वाराणसी में होगा. इसी कड़ी में आगरा प्रशासन के आला अधिकारी ताजमहल परिसर निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया. 

जानकारी के मुताबिक, शहर के नगर आयुक्त अमित गुप्ता, डीएम नवनीत सिंह चहल और शहर के पुलिस आयुक्त डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने ताजमहल पहुंच तैयारियों का जायजा लिया. आगरा में सूचना कार्यालय के बयान के अनुसार, ताजमहल का दौरा करने वाले अधिकारियों ने बंदरों और कुत्तों को पकड़ने के निर्देश जारी किए हैं.

कुत्तों को हटा दिया गया

निर्देशों के अनुपालन में, आगरा नगर निगम ने ताजमहल और दशहरा घाट के पास के इलाकों में आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़ना शुरू कर दिया. नगर निगम आयुक्त निखिल टीकाराम फंडे ने शुक्रवार को बताया कि हम शहर भर से आवारा कुत्तों को पकड़ रहे हैं, चूंकि जी-20 प्रतिनिधियों के अगले महीने आगरा आने की उम्मीद है, इसलिए हमारा ध्यान अब ताजमहल के आसपास के 500 मीटर के क्षेत्र पर है. स्मारक के परिसर से आवारा कुत्तों को हटा दिया गया है.

बंदरों को पकड़ने के लिए बिछाया गया जाल

उन्होंने बताया कि हमने 10,000 बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी, लेकिन 500 बंदरों को पकड़ने की मंजूरी मिली है. हमने ताजमहल में और उसके आसपास जाल बिछाया है. बंदरों को पकड़ने के बाद उनकी नसबंदी की जाएगी.

बता दें कि हाल के दिनों में बंदरों और कुत्तों के आतंक की कई खबरें सामने आईं. इससे पहले सितंबर में जब स्पेन की दो महिलाएं ताजमहल घूमने आई थीं तब बंदरों ने उन्हें काट लिया था. जिससे आगरा प्रशासन की खूब किरकिरी हुई थी.

ये भी पढ़ें: Comet: 50 हजार साल बाद पहली बार धरती की ओर आ रहा है यह धूमकेतु, फरवरी में देख सकेंगे यह अद्भुत नजारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget