एक्सप्लोरर

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन, REI एग्रो से जुड़ी 1200 करोड़ की संपत्ति पीड़ितों को लौटाई

आरईआई एग्रो लिमिटेड और अन्य से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने जांच के दौरान 6 बार अस्थायी रूप से संपत्तियां जब्त कीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1256.56 करोड़ रुपये थी.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आरईआई एग्रो लिमिटेड (M/s. REI Agro Ltd) और अन्य से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है. ED ने करीब 1200 करोड़ रुपये की संपत्तियां पीड़ितों को लौटाई हैं. ये संपत्तियां मौजूदा बाजार कीमत के अनुसार आंकी गई हैं. ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के तहत की गई. 16 अप्रैल 2025 को ये फैसला साकेत की विशेष अदालत ने सुनाया.

कंपनी के निदेशकों ने धोखे से कर्ज लिया

ये मामला साल 2015 से चल रहा है, जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने IPC की कई धाराओं के तहत आरईआई एग्रो लिमिटेड, संदीप झुनझुनवाला, संजय झुनझुनवाला और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. आरोप था कि कंपनी और उसके निदेशकों ने बैंकों के एक समूह से धोखे से कर्ज लिया और फिर उस पैसे का गलत इस्तेमाल किया, जिससे बैंकों को भारी नुकसान हुआ.

ED ने 6 बार अस्थायी रूप से संपत्तियां जब्त कीं
जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छह बार अस्थायी रूप से संपत्तियां जब्त कीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1256.56 करोड़ रुपये थी. केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में एक मेन चार्जशीट और तीन सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की है.

विशेष कोर्ट ने संपत्तियां लौटाने की अनुमति दी
इसी दौरान राष्ट्रीय कंपनी कानून ट्रिब्यूनल (NCLT) में आरईआई एग्रो लिमिटेड के खिलाफ कॉरपोरेट दिवालियापन की प्रक्रिया शुरू हुई. इसके बाद कंपनी के लिक्विडेटर और मर्सेज वर्सन्ना इस्पात लिमिटेड ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 8 (7) और 8 (8) के तहत कोर्ट में अर्जी लगाई, ताकि जब्त की गई संपत्तियां वापस मिल सकें. केंद्रीय जांच एजेंसी ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए और पीड़ितों को उनका हक दिलाने की नीति के तहत इस अर्जी पर कोई आपत्ति नहीं जताई. इसके बाद विशेष कोर्ट ने संपत्तियां लौटाने की अनुमति दे दी.  
 

ये भी पढ़ें:

'देश में गृहयुद्ध भड़काने के लिए CJI संजीव खन्ना जिम्मेदार', वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर बोले निशिकांत दुबे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget