एक्सप्लोरर

Money Laundering Case: ईडी ने सत्येंद्र जैन के दो और करीबियों को किया गिरफ्तार, ये हैं आरोप

Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सत्येंद्र जैन के दो और करीबियों अंकुश जैन और वैभव जैन को गिरफ्तार किया है. दोनों के नाम सीबीआई द्वारा दर्ज FIR में भी बतौर आरोपी दर्ज है.

Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) के दो और करीबियों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम अंकुश जैन और वैभव जैन बताए गए हैं. इन दोनों के नाम सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज FIR में भी बतौर आरोपी दर्ज है. ईडी इन दोनों को विशेष अदालत के सामने पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी.

ईडी सूत्रों ने बताया कि सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद से ही इन दोनों से लगातार पूछताछ चल रही थी. आरोप है कि यह लोग ईडी अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे. इन पर आरोप है कि सत्येंद्र जैन द्वारा जो मनी लॉन्ड्रिंग की गई उसमें इन लोगों की अहम भूमिका थी. साथ ही इस मामले में कोलकाता की शैल कंपनियों का जो रोल आया था उसमें भी इन लोगों ने अहम भूमिका अदा की थी. 

ईडी को और खुलासे की उम्मीद

इसके साथ ही शैल कंपनियों के जरिए आए धन से दिल्ली में खरीदी गई संपत्ति के मामले में भी इन लोगों का महत्वपूर्ण रोल बताया जा रहा है. ईडी के आला अधिकारी ने बताया कि बीती 6 जून को इस मामले में जो छापेमारी की गई थी उसमें भी इन लोगों के यहां से नकदी आदि बरामद हुई थी. ईडी इन दोनों से जानना चाहता है कि कोलकाता की शैल कंपनियों को जो नगदी दी गई वह किस ने किस रूप में पहुंचाई और उस नगदी का सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) से क्या लेना देना था. यह दोनों आरोपी सत्येंद्र जैन के बेहद करीबी बताए जाते हैं.

ईडी सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों को दिल्ली की विशेष अदालत के सामने पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी. ईडी (ED) को विश्वास है कि इस पूछताछ के दौरान इस मामले में अन्य महत्वपूर्ण खुलासे सामने आ सकते हैं. मामले की जांच जारी है.

Hyderabad: हैदराबाद में BJP की बैठक में परोसा जाएगा तेलंगाना का खास भोजन, PM मोदी ने जताई थी इच्छा

Uddhav Thackeray PC: उद्धव ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला, बोले - सत्ता के लिए रातोंरात हुआ खेल, ये शिवसेना का मुख्यमंत्री नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget