एक्सप्लोरर

'भारत को अपनी राह खुद तय करनी होगी', RSS चीफ मोहन भागवत ने क्यों कही ये बात?

Mohan Bhagwat: RSS चीफ मोहन भागवत ने गुरुग्राम में तीन दिवसीय 'विविभा: 2024' सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए शिक्षा और शोध के महत्व पर जोर दिया ताकि भारत को समृद्ध और सक्षम राष्ट्र बनाया जा सके.

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने गुरुग्राम के एसजीटी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय शोधार्थी सम्मेलन 'विविभा: 2024' का उद्घाटन किया. सम्मेलन का मुख्य विषय ‘विजन फॉर विकसित भारत’ था, जिसमें शोध और विकास पर गहरी चर्चा की गई.

डॉ. मोहन भागवत ने उद्घाटन के दौरान भारतीय शिक्षण मंडल की शोध पत्रिका ‘प्रज्ञानम’ का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि भारत की विशेषता उसकी समग्र दृष्टि में है और हर भारतीय को एक ‘विकसित और समर्थ भारत’ की जरूरत है. भागवत ने बताया कि भारत को विश्व के सामने एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए जहां विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों को समान रूप से प्राथमिकता दी जाए.

विकास और पर्यावरण का संतुलन

संघ प्रमुख ने विकास और पर्यावरण की रक्षा के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण दोनों को साथ लेकर चलना ही पड़ेगा तभी हम भविष्य में बच पाएंगे. तकनीकी विकास के साथ-साथ उन्होंने निर्ममता की बजाय मानवता और संवेदनशीलता पर बल दिया. उनका मानना है कि हमें तकनीक का उपयोग तो करना चाहिए, लेकिन मानवता से समझौता नहीं करना चाहिए.

शिक्षा का उद्देश्य और शोध की महत्ता

भागवत ने शिक्षा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला जहां केवल पेट भरने से अधिक कुछ होना चाहिए. उन्होंने शिक्षा के बाजारीकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ज्ञान बढ़ाना और समाज को प्रगति की दिशा में ले जाना होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भारत को विश्व में एक समृद्ध और सक्षम राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर सीखना और नवाचार आवश्यक है.

भारत का भविष्य और ‘विजन 2047’

डॉ. भागवत ने 'विजन 2047' की बात की जहां वे मानते हैं कि अगर हम इस दिशा में काम करते हैं तो 20 वर्षों में भारत विश्व का नेतृत्व कर सकता है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शिक्षा पर दिए गए विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि केवल सोचने से नहीं बल्कि ठोस कदम उठाने से ही परिवर्तन संभव है.

'हर नागरिक का हो समग्र विकास'

भागवत ने अपने विचारों का समापन करते हुए कहा "हमें खुद के प्रतिमान स्थापित करने होंगे और भारत को नंबर 1 बनाना होगा." उन्होंने ये भी कहा कि शिक्षा और विकास के क्षेत्र में भारत को अपनी राह खुद तय करनी होगी और हमें किसी अन्य देश का अनुकरण नहीं करना चाहिए. उनका उद्देश्य भारत को एक ऐसा राष्ट्र बनाना है जहां हर नागरिक का समग्र विकास हो.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Election 2024: चुनाव आयोग ने क्यों की अमित शाह के हेलिकॉप्टर की चेकिंग? संजय राउत ने कर दिया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget