एक्सप्लोरर

RSS का सरकार पर हमलाः मोहन भागवत बोले- युद्ध नहीं तो शहादत क्यों, भैयाजी जोशी ने भी कसा तंज

सेना की शहादत पर सवाल पूछ कर मोहन भागवत ने इस सवाल को जन्म दे दिया है कि क्या राष्ट्रवाद और रामभक्त का नारा बुलंद करने वाली पार्टी बीजेपी आज अपने ही मुद्दों पर घिर रही है.

नई दिल्लीः मोहन भागवत लगातार राम मंदिर के मुद्दे पर सरकार से सवाल करते आ रहे हैं और अब उन्होंने सैनिकों की शहादत को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है. सीमा पर शहीदों की बढ़ती संख्या पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने चिंता जताते हुए कहा कि कोई युद्ध नहीं हो रहा है फिर भी देश की सीमाओं पर सैनिक शहीद हो रहे हैं. आरएसएस प्रमुख ने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि 'हम अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं.'

उन्होंने कहा, 'भारत को आजादी मिलने से पहले देश के लिए जान कुर्बान करने का वक्त था. आजादी के बाद युद्ध के दौरान किसी को सीमा पर जान कुर्बान करनी होती है. हमारे देश में इस वक्त कोई युद्ध नहीं है फिर भी सैनिक शहीद हो रहे हैं, क्योंकि हम अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं.' सेना की शहादत पर सवाल पूछ कर मोहन भागवत ने इस सवाल को जन्म दे दिया है कि क्या राष्ट्रवाद और रामभक्त का नारा बुलंद करने वाली पार्टी बीजेपी आज अपने ही मुद्दों पर घिर रही है. वहीं घेरने वाला कोई और नहीं बल्कि अपनी ही संस्था आरएसएस है. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इशारों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी बड़ा हमला बोला है. भागवत ने कहा है कि देश के टुकड़े होंगे कहने वालों को समर्थन देने वाले लोग भी हैं. नागपुर में एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने यह बात कही. भैयाजी जोशी भी हैं सरकार पर हमलावर राम मंदिर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना रुख साफ कर चुके हैं लेकिन संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने मंदिर निर्माण जल्द शुरू करने के लिए मोदी सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है. संघ के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी ने प्रयागराज के कुंभ मेले में हुए एक कार्यक्रम में केंद्र की मोदी सरकार पर इशारों में निशाना साधा और व्यंग्य करते हुए कहा कि राम मंदिर साल 2025 में बनेगा. भैयाजी जोशी ने इस कार्यक्रम में राम मंदिर पर बोलते हुए कहा कि अयोध्या में साल 2025 में जब राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा तो देश तेजी से विकास करने लगेगा. उनके मुताबिक़ देश में विकास की गति उसी तरह बढ़ेगी, जैसी साल 1952 में सोमनाथ में मंदिर निर्माण के बाद शुरू हुई थी. भैयाजी जोशी ने ये भी कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर अब भी बहुत सी चुनौतियां हैं, जिनसे निपटने की ज़रुरत है. उनके मुताबिक़ अयोध्या में राम मंदिर सिर्फ एक मंदिर का निर्माण नहीं है, बल्कि यह करोड़ों हिन्दुओं की आस्था व सम्मान से भी जुड़ा हुआ है. उन्होंने मोदी सरकार के विकास के दावों की भी हवा निकाली और कहा कि विकास को गति तब मिलेगी, जब साल 2025 में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा. नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है. ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget