एक्सप्लोरर

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Mohammed Bin Abdulkarim Al-Issa Meets PM Modi: मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने पीएम मोदी से मुलाकात कर अंतर-धार्मिक सद्भाव और शांति सहित कई मुद्दों पर चर्चा की.

Mohammed Bin Abdulkarim Al-Issa Meets PM Modi: मुस्लिम वर्ल्ड लीग (एमडब्ल्यूएल) के महासचिव शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने मंगलवार (11 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने कई मुद्दों पर चर्चा की. 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी.  पीएमओ ने कहा, ''पीएम नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव और मुस्लिम विद्वानों के संगठन के अध्यक्ष शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा से मुलाकात की. दोनों ने अंतर-धार्मिक सद्भाव, शांति को आगे बढ़ाने और मानव प्रगति की दिशा में काम करने के विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक चर्चा की.''

शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा भारत क्यों आए
भारत की यात्रा पर आए अल-इस्सा ने दिल्ली में खुसरो फाउंडेशन और इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया. अल-इस्सा भारत सरकार के आधिकारिक निमंत्रण पर यहां आए हैं. एमडब्ल्यूएल एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन है जिसका मुख्यालय मक्का में है. इसमें सभी इस्लामी देशों और संप्रदायों के सदस्य शामिल हैं.

मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने कार्यक्रम में क्या कहा?
शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपनी पूर्ण विविधता के साथ केवल जुबानी तौर पर ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी सह-अस्तित्व का एक शानदार मॉडल है. 

खुसरो फाउंडेशन और इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अरबी भाषा में अपने संबोधन में कहा, ‘‘भारतीय मुसलमान भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. उन्हें अपनी राष्ट्रीयता और अपने संविधान पर गर्व है." 

अल-इस्सा ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि भारत एक हिंदू बहुसंख्यक देश है और यहां एक धर्मनिरपेक्ष संविधान है, जो एक राष्ट्र के तहत एकजुट विभिन्न संप्रदायों के लिए एक छतरी की तरह है."

ये भी पढ़ें- 'भारत में हिंदुओं की संख्या अधिक होने के बाद भी...', बोले मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget