एक्सप्लोरर

पिछली UPA सरकार से भी खराब है मोदी सरकार: राज ठाकरे

मुंबई: महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार पूर्व यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (यूपीए) सरकार से भी ‘खराब ’ है. मनसे ने कांग्रेस की ओर से पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को की गई हड़ताल का समर्थन किया.

ठाकरे ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए शिवसेना पर भी इस बंद को समर्थन नहीं करने को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सभी तरह की झूठी बातों को फैलाने की आदत है.

पिछली UPA सरकार से भी खराब है मोदी सरकार: राज ठाकरे महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने जल संकट से निपटने के लिए राज्य में 1.20 लाख कुएं खोदे जाने का झूठा दावा किया. उन्होंने कहा कि राज्य को खुले में शौचमुक्त बनाने का भी झूठा दावा किया गया.

नहीं घटेंगी तेल की कीमतें पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर विपक्ष केंद्र सराकर पर हमलावर है. वहीं सरकार की ओर से दलील दी जा रही है कि कीमतों का बढ़ना उसके हाथ में नहीं है. इस बीच आज एक फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. आज पेट्रोल-डीजल दोनों की कीमतों मे 14 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 80.87 रु/ली और डीजल की कीमत 72.97 रु/ली पर पहुंच गई. बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली एक्साइज ड्यूटी घटाने की संभावना से इनकार कर चुके हैं.

कल कांग्रेस ने बुलाया था भारत बंद आपको बता दें कि तेल की आग लगाती कीमतों की वजह से कल भारत बंद था. कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित ‘भारत बंद’ के दौरान सोमवार को कई राज्यों में जनजीवन पर काफी असर देखा गया जहां ऑफिस और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे और सड़कों से गाड़ियां नदारद रहीं.

हिंसा की कुछ घटनाओं को छोड़कर ‘भारत बंद’ कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा. बंद का आह्वान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 21 विपक्षी दलों ने किया. इसकी शुरुआत दिल्ली में राजघाट से हुई जहां राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रंद्धाजलि अर्पित की और कैलास मानसरोवर झील से लाया गया पवित्र जल और वहां का पत्थर चढ़ाया.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में घृणा फैलाई जा रही है और देश को बांटा जा रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सभी विपक्षी दलों से देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को 'बचाने' के लिए एकजुट होने का आह्वान किया.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक : फुल एपिसोड । 12 राज्यों में दिखा भारत बंद का असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget