एक्सप्लोरर

मोदी सरकार की रचनात्मक आलोचना करता हूं, मेरे रुख का सम्मान करें कांग्रेसजन- शशि थरूर

शशि थरूर ने कहा, वह मोदी सरकार की रचनात्मक आलोचना करते रहे हैं और कांग्रेसजनों को उनके रुख का सम्मान करना चाहिए. दरअसल, यह पूरा मामला कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक बयान से शुरू हुआ है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'हमेशा खलनायक की तरह पेश नहीं करने' से जुड़े जयराम रमेश के बयान का खुलकर समर्थन करने के कारण अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं के निशाने पर आए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, वह मोदी सरकार की रचनात्मक आलोचना करते रहे हैं और कांग्रेसजनों को उनके रुख का सम्मान करना चाहिए. केरल कांग्रेस की ओर से उनसे स्पष्टीकरण मांगे जाने की खबर सामने आने के बाद थरूर ने कहा, ''मैं मोदी सरकार का कटु आलोचक रहा हूं और मैं उम्मीद करता हूं कि यह रचनात्मक आलोचना रही है. समावेशी मूल्यों और संवैधानिक सिद्धांतों का बचाव करते हुए मैं तीन चुनाव जीता हूं. मैं कांग्रेस के साथियों से आग्रह करता हूं कि मुझे असहमत होने के बावजूद वे मेरे रुख का सम्मान करेंगे.''

इससे पहले, कांग्रेस की केरल इकाई ने थरूर से उनकी इस टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय किया जिसमें उन्होंने कहा था कि सही चीजें करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की जानी चाहिए. केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसी) के प्रमुख मुल्लापल्ली रामचन्द्रन ने कन्नूर में कहा कि विभिन्न पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे संपर्क कर थरूर द्वारा मोदी की सराहना किए जाने की शिकायत की है. उन्होंने कहा कि वह उस परिस्थिति से अनभिज्ञ हैं जिसमें थरूर ने मोदी के समर्थन में टिप्पणी की. पूर्व मंत्री को यह स्पष्टीकरण देना चाहिए कि किस बात के चलते उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपना पूर्व रुख बदल दिया.

दरअसल, यह पूरा मामला कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक बयान से शुरू हुआ. रमेश ने गत बुधवार एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन का मॉडल 'पूरी तरह नकारात्मक गाथा' नहीं है और उनके काम के महत्व को स्वीकार नहीं करके और हर समय उन्हें खलनायक की तरह पेश करके कुछ हासिल नहीं होने वाला है. बाद में थरूर और अभिषेक मनु सिंघवी सरीखे नेता रमेश के बयान के समर्थन में सामने आए और कहा कि व्यक्ति की नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों और गलतियों की आलोचना होनी चाहिए.

इस महीने दूसरी बार बाढ़ प्रभावित वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, राहत शिविरों का दौरा किया

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget