एक्सप्लोरर

#ModionABP: पीएम मोदी बोले- सिर्फ कर्ज माफी से किसानों का भला नहीं, ये एक चुनावी स्टंट

पीएम मोदी ने कहा, ''कर्जमाफी से किसानों का जीवन नहीं सुधरेगा. कर्जमाफी एक चुनावी स्टंट है. जो राज्य चाहें कर्जमाफ कर सकते हैं.''

PM Narendra Modi Interview: नए साल के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया है. इस दौरान पीएम मोदी ने किसानों के मुद्दे पर कहा है कि सिर्फ कर्ज माफ कर देने से किसानों का भला नहीं होगा. पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है और कहा है कि राहुल गांधी किसानों को झूठ का लॉलीपाप दे रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा है, ''किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ हर सहयोग करने के लिए तैयार है.'' उन्होंने कहा, ''कर्जमाफी से किसानों का जीवन नहीं सुधरेगा.  कर्जमाफी एक चुनावी स्टंट है. जो राज्य चाहें कर्जमाफ कर सकते हैं.''

पीएम मोदी ने कहा, '' हमारी सरकार ने 22 फसलों के एमएसपी को बढ़ाया है. किसान को मजबूत बनाना होगा. बीज, पानी आदि की व्यवस्था की जा रही है. अब क्रॉप की समझ आने लगी है. फसल ज्यादा पैदा हो रही है. फूड प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन पर काम कर रहे हैं. ट्रांसपोर्टेशन और वेयरहाउसिंग पर भी काम कर रहे हैं. हम किसान को अन्नदाता के अलावा उर्जादाता भी बनाना चाहते हैं.''

पीएम मोदी ने जीएसटी क्या कहा है?

पीएम मोदी ने जीएसटी पर कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जब वित्त मंत्री हुआ करते थे तबसे  जीएसटी की चर्चा हो रही थी. जीएसटी संसद में सर्वसहमति से पास हुआ था. जीएसटी के बाद से देश में टैक्स देने वालों की संख्या बढ़ी है.

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्य़क्ष राहुल गांधी की तरफ से जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताने पर कहा कि मैं इन बातों पर ध्यान नहीं देता. जिसकी जैसी सोच उसके वैसे शब्द होते हैं.''

पीएम मोदी ने कहा, ''हमारे देश में 30 से 40 फीसदी टैक्स वाली चीजें थीं, लेकिन अब उनपर कोई टैक्स नहीं लगता है. जीएसटी की वजह से समान सस्ते हुए हैं.''

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार पर कहा है सिर्फ हार या जीत मापदंड नहीं होता है. पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. पीएम मोदी ने कहा, ''राजस्थान और मध्य प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा बनी है.'' उन्होंने कहा, ''अगर मोदी मैजिक खत्म हुआ है तो मतलब लोग मान रहे हैं कि मोदी मैजिक था.'' पीएम ने आगे कहा, ''लहर सिर्फ जनता की आस्था और आकांक्षा की होती है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''बीजेपी मोदी या अमित शाह से नहीं बल्कि पोलिंग बूथ से बनी है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी लोगों का प्यार बीजेपी को मिला है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''2019 में गठबंधन पर बड़ी बड़ी बातें की जा रही हैं. विपक्ष सीटों का हिसाब नहीं करेगा तो गठबंधन कैसे बनेगा.'' पीएम मोदी ने कहा कि साल 2019 का चुनाव जनता बनाम गठबंधन होगा. मोदी जनता के प्यार और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति हैं.

राम मंदिर पर पीएम मोदी ने क्या कहा है?

पीएम मोदी ने कहा है, ''राम मंदिर को लेकर जब तक कानूनी प्रक्रिया चल रही है तब तक अध्यादेश लाने का विचार नहीं है.'' उन्होंने कहा, ''कानूनी प्रक्रिया इसलिए धीमी है, क्योंकि वहां कांग्रेस के वकील हैं. जो सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में रुकावट पैदा कर रहे हैं.''

पीएम मोदी ने कहा है, ''हमने बीजेपी के घोषणापत्र में कह रखा है कि राम मंदिर का फैसला संविधान के दायरे में ही होगा. राम मंदिर बीजेपी के लिए भावनात्मक मुद्दा है.'' उन्होंने कहा, ''कांग्रेस को इस मुद्दे पर रोड़े नहीं अटकाने चाहिए और कानूनी प्रक्रिया को अपनी तरह से आगे बढ़ने देना चाहिए.'' पीएम मोदी ने कहा, ''हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक जैसी संस्थाओं की तरफ से जल्द राम मंदिर बनवाने की मांग उठी हैं.'' पाकिस्तान पर क्या बोले पीएम मोदी?

पाकिस्तान पर पूछे गए सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ''एक लड़ाई से पाकिस्तान नहीं सुधरेगा. पाकिस्तान को सुधरने में वक्त लगेगा.'' उन्होंने कहा, ''सर्जिकल स्ट्रइक पर फैसला जोखिम भरा था.  हमारी पहली चिंता सैनिकों की सुरक्षा थी और हमेशा रहेगी.''

नोटबंदी पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा है कि नोटबंदी लोगों के लिए झटका नहीं थी. नोटबंदी के लिए पूरे देश को पहले ही आगाह कर दिया गया था. पीएम मोदी ने कहा, ''काले धन पर देश को एक साल पहले अलर्ट कर दिया गया था.''

यह भी पढ़ें-

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल, जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल?
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
Embed widget