एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर बढ़ा देश का मान, नेतन्याहू के सिर चढ़कर बोला हिन्दी का जादू

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल यात्रा के दौरान विश्व के मजबूत नेता बनकर उभरे हैं. इजरायल में न सिर्फ उनका जोरदार स्वागत किया गया बल्कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को सच्चा दोस्त भी बताया.  इसके साथ ही पीएम मोदी का इजरायल दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक बन गया. पीएम मोदी पिछले 70 सालों में इजरायल की यात्रा पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं.

4

इस ऐतिहासिक यात्रा ने हिन्दी भाषी लोगों को गौरवान्वित होने का मौका दिया. इस यात्रा के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा राष्ट्रभाषा हिन्दी का इस्तेमाल बहुत महत्वपूर्ण है. यह पहला मौका है जब किसी दूसरे देश के प्रधानमंत्री ने भारत की राष्ट्रभाषा हिन्दी को इस हद तक महत्व दिया हो.

4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब इजरायल के दौरे पर पहुंचे तो वहां एयरपोर्ट पर न सिर्फ नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद उन्हें रिसीव करने पहुंचे, बल्कि इस अवसर को यादगार बनाते हुए पीएम मोदी का हिन्दी में अभिवादन किया. स्वागत करते हुए कहा-'आपका स्वागत है मेरे दोस्त'. इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने इसकी जानकारी ट्विटर पर भी हिन्दी में ही शेयर की. उन्होंने लिखा कि-भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजरायल में आपका स्वागत है.

एयरपोर्ट पर ही पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में एक समारोह रखा और स्वागत समारोह में हिन्दी में कहा-आपका स्वागत है दोस्त. 5 जुलाई को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के पीएम के आवास पर पहुंचे तो नेतन्याहू ने इसकी जानकारी हिन्दी में ही ट्वीट करके दी. उन्होंने लिखा-प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने प्रधानमंत्री आवास पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया.

इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों की जो एक साथ बैठक हुई, उसके बारे में भी नेतन्याहू ने ट्विटर पर लोगों को हिन्दी में ही जानकारी दी. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए हिन्दी में लिखा-प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक हुई.

2

दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान भाषण के बाद नेतन्याहू ने एक बार फिर मोदी को 'मेरे दोस्त' कहा और दोनों गले मिले. 5 जुलाई को अप्रवासी भारतीयों के बीच भी जब प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे तो उनके साथ नेतन्याहू भी मौजूद थे. यहां भी इजरायल के पीएम ने अपने भाषण की शुरूआत 'नमस्ते' कहकर की.

1

6 जुलाई को इजरायल के प्रधानमंत्री ने एक तस्वीर पोस्ट की. इसमें दोनों देशों के प्रधानमंत्री एक दूसरे को नमस्ते कर रहे हैं. इस तस्वीर को उन्होंने दो बार पोस्ट किया है. एक बार ट्वीट करते हुए नमस्ते लिखा है और दूसरी बार तस्वीर पर रोमन में नमस्ते लिखा है.

नेतन्याहू जब पीएम मोदी को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट आए, तब भी उन्होंने हिन्दी भाषा में ही शुभ यात्रा की कामना देते हुए कहा-आपकी यात्रा शुभ हो. इस दौरान नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से यह भी पूछा कि क्या उनका हिन्दी उच्चारण ठीक है? प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इसके बाद ट्विटर पर हिन्दी में लिखा-इजरायल आने के लिए धन्यवाद मोदी, जल्द फिर मिलेंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget