एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था पर मनमोहन सिंह के बयान को खारिज किया, कहा- इकोनॉमी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जो विश्लेषण किया, उससे हम इत्तेफाक नहीं रखते हैं. केंद्र सरकार जो कहती है वो करती है.

नई दिल्लीः देश की आर्थिक हालत बेहद चिंताजनक होने के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सरकार ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को समग्र दृष्टिकोण के साथ देखती है और ऐसे ही प्रयासों के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान से उठ कर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गयी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह बात कही. उनसे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस बयान के बारे में पूछा गया था जिसमें उन्होंने आर्थिक हालात को बेहद चिंताजनक बताया था.

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘मनमोहन सिंह ने जो विश्लेषण किया, उससे हम इत्तेफाक नहीं रखते हैं. हम जो कहते है, वह करते हैं, हमने अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंचाया है और हम तीसरे स्थान की दिशा में बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को टुकड़ों-टुकड़ों में नहीं देखती बल्कि उसका अर्थव्यवस्था के बारे में समग्र नजरिया है. हम एक जवाबदेह सरकार के रूप में मुद्दों का समाधान निकालते हैं. ’’

उन्होंने इस संदर्भ मे वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी का उदाहरण देते हुए कहा कि आपने देखा कि जीएसटी परिषद की हर महीने बैठक हुई, जो मुद्दे आए, उस पर फैसले लिये गए. ऐसे ही एक लोकोन्मुखी सरकार काम करती है. जावड़ेकर ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी, जैसा कि उम्मीद और पूर्वानुमान व्यक्त किया जा रहा है.

गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर घटकर पांच प्रतिशत पर आने के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि आर्थिक हालात ‘बेहद चिंताजनक’ हैं और यह नरमी मोदी सरकार के तमाम कुप्रबंधनों का परिणाम है. पूर्व प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा था कि पहली तिमाही में 5 फीसदी की जीडीपी वृद्धि दर दर्शाती है कि हम आर्थिक नरमी के एक लंबे दौर में फंस गए हैं.

ये भी पढ़ें

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने डीके शिवकुमार को किया गिरफ्तार, कांग्रेस नेता ने कहा- मैं बदले की राजनीति का शिकार

जम्मू: सेना में शामिल होने के लिए 29 हजार से अधिक युवाओं ने करवाया पंजीकरण

मध्य प्रदेश: कांग्रेस में जारी कलह के बीच जयवर्धन सिंह ने कहा- राज्य में सीएम कमलनाथ ही पार्टी के पावर सेंटर

GDP में गिरावट को लेकर पी चिदंबरम का मोदी सरकार पर तंज, कहा- क्या आप को 5% याद नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget