एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में बोले अमित शाह- 'गांव, गरीब और किसान, सभी का विकास कर रही मोदी सरकार'

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने यह साबित किया है कि यह सरकार गांव, गरीब, किसान और उद्योग सभी का विकास कर सकती है.

छत्तीसगढ़ में बोले अमित शाह- 'गांव, गरीब और किसान, सभी का विकास कर रही मोदी सरकार'गांव, गरीब और किसान, सभी का विकास कर सकती है मोदी सरकार'

अमित शाह ने आज रायपुर के गॉस मेमोरियल मैदान में ‘मोदी फेस्ट’ के उद्घाटन के मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली इस सरकार ने कई प्रकार के अंतद्र्वंदों को खत्म कर दिया है. पहले सरकारें चला करती थी तब सवाल होते थे कि यह सरकार किसानों की सरकार है या उद्योगपतियों की सरकार है. गांव वालों की सरकार है या शहर वालों की सरकार है. आर्थिक सुधार करने वाली सरकार है या जनकल्याणकारी सरकार है.

उन्होंने कहा कि यद्यपि इस सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि यह किसानों का भी विकास कर सकती है और उद्योग का भी विकास कर सकती है. यह सरकार शहर का भी विकास कर सकती है और गांवों का भी विकास कर सकती है. उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे तेज सुधार करने वाली सरकार की साख इस सरकार ने बनाई है. इसके साथ ही गरीब के घर में शौचालय भी बनवाया गया है. गरीब के घर में गैस का सिलेंडर भी पहुंचाया गया है. गरीबों का बैंक खाता भी खुलवाया है. इस तरह इस सरकार ने आर्थिक सुधार भी किया और जनकल्याणकारी राज्य की रचना में भी आगे कदम बढ़ाया है.

'PM मोदी ने दुनिया के सामने रखा विकास का सबसे अच्छा मॉडल'

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कहा कि विकास की कल्पना कैसी हो. आजादी के बाद बहुत सारे आर्थिक जगत के पंडित दुनियाभर का दौरा करके इसको कुछ शब्दों में समाहित करने का प्रयास करते थे. लेकिन एक गरीब के घर से निकला हुआ बच्चा, चाय बेचने वाले का बेटा और भारतीय जनता पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी ने आज दुनिया के सामने सबसे अच्छा विकास का मॉडल रखा है. यह मॉडल प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल हिंदुस्तान बल्कि पूरी दुनिया के सामने रखने का प्रयास किया. भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यस्था बनाने का काम किया है.

शाह ने कहा कि चाहे देश की सुरक्षा हो, दुनिया के देशों के साथ अच्छा संबंध बनाना हो, योग दिवस के माध्यम से भारतीय संस्कृति का झंडा दुनिया में बुलंद करना हो या जरूरत पड़ने पर लक्षित हमला करके पड़ोसियों को लाल आंख दिखानी हो, हर जगह पर केंद्र सरकार ने सटीक तरीके से काम किया है. उन्होंने कहा कि इन तीन सालों में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है. इससे यह सिद्ध हो रहा है कि यह सरकार पारदर्शी सरकार है. यह सरकार निर्णायक सरकार है.

छत्तीसगढ़ में बोले अमित शाह- 'गांव, गरीब और किसान, सभी का विकास कर रही मोदी सरकार

'यूपीए सरकार में PM की आवाज सुनने के लिए तरस जाती थी जनता'

पूर्ववर्ती यूपीए सरकार को लेकर शाह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने एक ऐसी सरकार की जगह ली है जिसमें प्रत्येक मंत्री अपने आप को प्रधानमंत्री मानता था और प्रधानमंत्री को कोई भी प्रधानमंत्री नहीं मानता था. प्रधानमंत्री की आवाज सुनने के लिए जनता तरस जाती थी. उन्हें कुछ बोलने से पहले 10 जनपथ से फोन आने की राह देखनी पड़ती थी.

अमित शाह ने कहा कि आज एक ऐसा प्रधानमंत्री आया है जो जनता के सुख में सुखी है और जनता के दुख में दुखी है. ऐसा प्रधानमंत्री देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है. बीजेपी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के कामों की सूची लेकर जनता तक जाएं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार कैसी है, इसका परिचय छत्तीसगढ़ की जनता को कराएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget