एक्सप्लोरर

Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में दिखेगा महाराष्ट्र इफेक्ट, इन नेताओं के मंत्री बनने की संभावना सबसे ज्यादा

Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में होने वाले संभावित फेरबदल में महाराष्ट्र के कई नेताओं को मौका मिल सकता है. इनमें कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं.

Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हैं. मंत्रियों की नई सूची कभी भी जारी हो सकती है. आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए कई नए नामों की एंट्री मंत्रिमंडल में हो सकती है, तो कई को छुट्टी देकर पार्टी के काम में लगाया जा सकता है. पिछली बार 2021 में मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ था, तब 43 मंत्रियों ने शपथ ली थी. 

नए बदलाव में किसकी एंट्री होगी और कौन आउट होगा, इसे लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है. सबसे ज्यादा चर्चा महाराष्ट्र को लेकर है, जहां पर हाल ही में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है. मोदी कैबिनेट में होने वाले बदलाव पर भी इसका असर दिखने के संकेत मिल रहे हैं.

फडणवीस  के दिल्ली जाने की अटकलें

महाराष्ट्र में एक साल पहले जब एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर बीजेपी ने सरकार बनाई तो सबसे अप्रत्याशित था, देवेंद्र फडणवीस का डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करना. उस वक्त कहा गया था कि उन्होंने कुर्बानी दी है, लेकिन अब लगता है उसका इनाम मिलने का समय आ गया है. फडणवीस के दिल्ली जाने की अटकलें तेज हैं. उन्हें मोदी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है.

शिंदे गुट से किसे मिलेगा मौका ?

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार गठन को एक साल हो चुका है. इसके पहले बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल थी, ऐसे में सरकार गठन के बाद से ही इसे लेकर अटकलें थीं कि शिवसेना को मोदी कैबिनेट में एंट्री मिल सकती है. अब जानकारी सामने आई है कि शिंदे गुट से प्रताप राव जाधव को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है. इसके साथ ही एक और नाम भावना गवली का भी चर्चा में है. उन्हें भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.

अजित पवार खेमे की भी एंट्री

महाराष्ट्र में हाल में हुए सियासी उलटफेर हुआ है. एनसीपी नेता अजित पवार चाचा शरद पवार से बगावत कर शिंदे सरकार में शामिल हो गए. कहा जा रहा है कि अजित पवार को आश्वासन दिया गया है कि एनसीपी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी. अजित पवार खेमे से प्रफुल्ल पटेल को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है. प्रफुल्ल पटेल अभी राज्यसभा से सांसद हैं. इसके पहले वे यूपीए सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं. बीते जून महीने में ही प्रफुल्ल पटेल को शरद पवार ने पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था, लेकिन अजित पवार के साथ जाने की वजह से एक दिन पहले 3 जुलाई को पार्टी से निष्कासित कर दिया.

यह भी पढ़ें

एनसीपी में फूट से ठीक पहले देवेंद्र फडणवीस ने दिए थे संकेत, शरद पवार को लेकर कही थी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget