एक्सप्लोरर

मोदी कैबिनेट का फैसला: रेहड़ी पटरी वालों के लिए सूक्ष्म ऋण योजना की शुरुआत, MSME और किसानों के लिए भी लिए गए फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संकट के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि कैबिनेट ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं. किसानों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है.

जावड़ेकर ने कहा कि एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) की परिभाषा को बदल दिया गया है. उन्होंने बताया कि MSME के लिए 50,000 करोड़ की इक्विटी का प्रस्ताव पहली बार आया है.

जावड़ेकर ने कहा, रेहड़ी पटरी वालों के लिए विशेष सूक्ष्म ऋण योजना शुरू की जाएगी. जिसके तहत 10 हजार तक के लोन मिल सकेंगे. इस योजना से 50 लाख लोगों को लाभ मिलेगा. उन्होंने किसानों के लिए कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) उसकी कुल लागत का डेढ़ गुना ज्यादा रखने का वादा सरकार पूरा कर रही है.

किसान

उन्होंने कहा, ''मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी, किसानों को मिलेगा लगात से कम से कम 50 से 83 प्रतिशत तक ऊंचा मूल्य मिलेगा.''

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को लेकर हुए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि गेंहू की खरीद 360 लाख मीट्रिक टन हो चुकी है. कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने 2020-21 के लिये धान की एमएसपी 53 रुपये बढ़ाकर 1,868 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है.

तोमर ने कहा कि यदि किसान समय पर अपना कर्ज चुकाता है तो उसे 4 फीसदी में ही कर्ज मिलता है. लॉकडाउन की वजह से सरकार ने किसानों को कर्ज चुकाने के लिए 31 मई तक समय दिया था. लेकिन अब उसे बढ़ाकर 31 अगस्त तक किया गया है.

एमएसएमई केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारे देश में 6 करोड़ एमएसएमई है जिससे 11 करोड़ रोजगार मिलता है. माइक्रो में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर को एक कर दिया गया है. एक्सपोर्ट के टर्नओवर को एमएसएमई की लिमिट से बाहर किया गया है. इससे 2 लाख एमएसएमई को फिर से शुरू करने में फायदा होगा.

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में पिछले करीब 70 दिनों से लॉकडाउन है. आज ही लॉकडाउन 5 की शुरुआत हुई है जो 30 जून तक जारी रहेगी. इस बीच कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है.

कोविड-19 के 8,392 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,90,535 हो गए हैं. वहीं 230 और लोगों की जान जाने के बाद वायरस से मरने वालों की संख्या 5,394 हो गई.

कोरोना वायरस पर नजर रख रहे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटन, स्पेन और इटली के बाद कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत सातवें नंबर पर है. अब तक 91818 लोग ठीक हुए हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget