एक्सप्लोरर

Moderna Vaccine : अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने जनवरी से बूस्टर शॉट वाली वैक्सीन देने का ऑफर किया, सरकार से बातचीत जारी

अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना की बूस्टर डोज वाली वैक्सीन अगले साल जनवरी से भारत आ सकती है. कंपनी ने भारत को वैक्सीन देने का ऑफर किया है. अमेरिका से 20 करोड़ डोज वैक्सीन खरीद पर बातचीत चल रही है. इनमें फाइजर की 5 करोड़ डोज वैक्सीन और जॉनसन एंड जॉनसन की 7 करोड़ वैक्सीन भी शामिल है. 

हालांकि मुआवजे को लेकर अब भी सरकार और अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना के बीच बातचीत जारी है लेकिन कंपनी ने जनवरी 2022 से भारत में बूस्टर शॉट वाली वैक्सीन देने का ऑफर किया है. जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी भी भारत सरकार से मुआवजे में छूट को लेकर बातचीत कर रही है. अगर दोनों की बातचीत सफल हो जाती है, तो अगले साल की शुरुआत से ही दोनों कंपनियों की वैक्सीन देश में मिलने लगेगी.

अमेरिका से 20 करोड़ डोज वैक्सीन मिलेगी
फिलहाल अमेरिका से 20 करोड़ डोज वैक्सीन खरीद पर बातचीत चल रही है. इनमें फाइजर की 5 करोड़ डोज वैक्सीन और जॉनसन एंड जॉनसन की 7 करोड़ वैक्सीन भी शामिल है. चूंकि जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन सिंगल डोज वाली है इसलिए इतनी वैक्सीन से 14 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग सकती है. इसके अलावा मॉडर्ना से 5 करोड़ वैक्सीन खरीद की भी बातचीत चल रही है. टीओई में छपी खबर के मुताबिक भारत सरकार ने इस वित्त वर्ष में 45 से 50 हजार करोड़ का बजट वैक्सीन के लिए आवंटित किया है. चूंकि अमेरिकी कंपनियों से वैक्सीन खरीद को लेकर जो बातचीत चल रही है, वे सब अगले साल से भारत आएंगी, इसलिए वर्तमान बजट पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

वैक्सीन की पहली खेप जल्द आ सकती है भारत 
हाल ही में अमेरिका ने 8 करोड़ वैक्सीन भेजने का विचार दिया था. यदि ये वैक्सीन जल्दी मिल जाए तो इसका इस्तेमाल देश में किया जा सकता है क्योंकि देशी कंपनियों में अगस्त महीने से वैक्सीन निर्माण में तेजी आने की संभावना है. यानी अगस्त के बाद देसी वैक्सीन की भी उतनी किल्लत नहीं होगी जितनी अभी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका ने 2.5 करोड़ वैक्सीन भारत को दान में देने की बात कही है. हम इंतजार कर रहे हैं कि पहली खेप के तहत अमेरिका वैक्सीन की कितनी डोज भेज रही. अगर वह जल्दी भेज देती, तो हम इसे तत्काल इस्तेमाल कर सकेंगे. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक अमेरिका जो वैक्सीन भेज रहा, वे मॉडर्ना, फाइजर या जॉनसन एंड जॉनसन की होंगी. 

 

ये भी पढें- खुद से कोरोना टेस्ट करने वाले डिवाइस CoviFind को ICMR से मिली मंजूरी, जानिए कितनी होगी इसकी कीमत

एसी, टीवी, फ्रीज, कूलर अब और ज्यादा महंगा होगा, जानिए इसकी वजह

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget