आदर्श आचार संहिता : चुनाव आयोग ने शिवराज को हल्की फटकार लगाते हुए छोड़ा

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हल्की फटकार लगाते हुए छोड़ दिया.
आयोग ने मतदाताओं को धमकाने को लेकर बीजेपी नेता यशोधरा राजे सिंधिया को भी झिड़का. आयोग को 18 फरवरी को राजे के खिलाफ एक शिकायत प्राप्त हुई थी. उन पर आरोप था कि 17 फरवरी को मध्य प्रदेश के पडोरा गांव में मतदाताओं से उन्होंने कहा था कि यदि वे 'हाथ के निशान' के लिए वोट देते हैं, तो उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा.
चुनाव आयोग ने शिवराज सिंह चौहान को भविष्य में चुनावों के दौरान जनसभाओं में भाषण देते समय अधिक सतर्कता बरतने को कहा.
Source: IOCL
























