एक्सप्लोरर

India China Standoff: पूर्वी लद्दाख में चीन की घुसपैठ बढ़ी, रक्षा मंत्रालय ने दस्तावेज अपलोड करके हटाए

रक्षा मंत्रालय ने दस्तावेज जारी कर पहले स्वीकार किया कि मई महीने में चीन ने अतिक्रमण की शुरूआत की थी. इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने दस्तावेज को वेबसाइट से हटा दिया.

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच एलएसी पर टकराव को पूरे तीन महीने हो चुके है लेकिन विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच रक्षा मंत्रालय का मानना है कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति ‘संवेदनशील’ बनी हुई है और चीन की ‘आक्रमकता’ का जवाब देने के लिए तुरंत-कारवाई की जरूरत है.

पहली बार आधिकारिक तौर से रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना के ‘अतिक्रमण’ के बारे में एक दस्तावेज अपलोड किया, हालांकि, अब इसे हटा दिया गया है. एबीपी न्यूज के पास हालांकि इस दस्तावेज की कॉपी है जिसके मुताबिक, एलएसी यानि लाइन ऑफ एक्युचल कंट्रोल पर चीन की आक्रमकता लगातार बढ़ती जा रही है जो खासतौर से 5 मई को गलवान घाटी में सबसे पहले हुई थी. इस रिपोर्ट में ये भी लिखा गया है कि चीन की तरफ से ‘ट्रांसग्रेशन’ यानि अतिक्रमणता कुगरंग नाला, गोगरा और पैंगोंग-त्सो लेक के उत्तर में 17-18 मई से शुरू हुई थी.

बता दें, पिछले तीन महीने से पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर भारत और चीन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है. चीन ने गलवान घाटी, गोगरा, कुगरंग नाला, हॉट-स्प्रिंग और पैंगोंग-त्सो लेक से सटे फिंगर एरिया में विवादित इलाकों में घुसपैठ कर रखी है (रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ‘अतिक्रमण’). इस दौरान 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसा में दोनों तरफ के सैनिकों हताहत हुए.

एक नए विवादित इलाके का पता चला रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, एलएसी पर चीन द्वारा की गई एकतरफा आक्रमकता पर लगातार नजर बनाए रखने की जरूरत है और इसके खिलाफ तुरंत कड़ी कारवाई की जरूरत है. रक्षा मंत्रालय के इस दस्तावेज से एक नए विवादित इलाके का पता चलता है. ये है कुगरंग-नाला, जो पैट्रोलिंग पॉईन्ट (पीपी) नंबर 16 है. ये पीपी नंबर 15 यानि गोगरा और पीपी नंबर 17 (हॉट-स्प्रिंग) के बीच में है. गलवान घाटी का पीपी नंबर 14 है. ये पैट्रोलिंग पॉईन्ट भारत के चायना स्टडी ग्रुप ने तैयार किए थे. एलएसी पर चिंहित इन पॉईन्ट तक ही भारतीय सैनिक पैट्रोलिंग करते हैं. पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर कुल 65 पैट्रोलिंग पॉइन्ट हैं जो डीबीओ से सटे काराकोराम पास से शुरू होकर डेमोचक तक हैं.

इसके बाद से दोनों देशों के बीच डिसइंगेजमेंट और डि-एस्केलशन को लेकर कई बार सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत हो चुकी है लेकिन स्थिति अभी भी ‘संवेदनशील’ बनी हुई है.

पांचवी बैठक रही बेनतीजा इस बीच भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर की पांचवी बैठक (जो 2 जुलाई) को हुई थी उसका कोई भी नतीजा सामने नहीं आया है. जानकारी के मुताबिक, बैठक में चीन का अड़ियल रवैया सामने आया है. क्योंकि चीन पैंगोंग-त्सो लेक से सटे फिंगर 4 से पीछे हटने को तैयार नहीं है. यहां तक की फिंगर 8 से फिंगर 5 तक चीन ने अपने सैन्य-कैंप लगा लिए हैं और बड़ी तादाद में सैनिकों को तैनात कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय मीडिया में छपी कुछ खबरों को लेकर चीन अब भारत के सामने ही डिसइंगेजमेंट की शर्तें रख रहा है जिसे भारत ने ठुकरा दिया है.

भारत इस मीटिंग को लेकर अब हो सकता है कोई बयान जारी ना करे. लेकिन माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच टकराव पूरी तरह खत्म करने के लिए अभी दोनों और मीटिंग हो सकती हैं. माना जा रहा है कि अब मीटिंग उच्च-स्तर पर भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- कश्मीर मुद्दे पर UNSC ने पाकिस्तान को फिर दिखाया ठेंगा, कहा- इस मामले पर समय और ध्यान देने की जरूरत नहीं राहुल गांधी ने चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर मोदी को घेरा, पूछा- प्रधानमंत्री झूठ क्यों बोल रहे हैं?

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget