एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir News: कश्मीर में मोबाइल टेलीफोन, फिक्स लाइन इंटरनेट सेवाएं बहाल, हुर्रियत के नेता गिलानी की मौत के बाद बंद हुई थी सर्विस

Jammu Kashmir News: कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत के मद्देनजर एहतियात के तौर पर बुधवार रात बीएसएनएल के पोस्टपेड को छोड़कर सारी मोबाइल सेवाएं पूरी घाटी में बंद कर दी गई थीं.

Jammu Kashmir News: कश्मीर घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रहने के बाद सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की मोबाइल टेलीफोन सेवाएं और फिक्स्ड लाइन इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार रात बहाल कर दी गयीं. अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन पर वॉयस कॉलिंग शुक्रवार रात बहाल कर दी गयी. उन्होंने बताया कि फिक्स्ड लाइन इंटरनेट सेवाएं भी शुक्रवार रात बहाल कर दी गयीं.पहले केवल बीएसएनएल और फाइबर लाइनों पर ही इंटरनेट काम रहा था. अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रविवार दोपहर को बहाल कर जाएंगी.

गौरतलब है कि कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत के मद्देनजर एहतियात के तौर पर बुधवार रात बीएसएनएल के पोस्टपेड को छोड़कर सारी मोबाइल सेवाएं पूरी घाटी में बंद कर दी गई थीं. बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड और भारत फाइबर को छोड़कर फिक्स्ड लाइन पर इंटरनेट और मोबाइल इंटरनेट पर भी रोक लगा दी गई थी. पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने सेवाएं बहाल करने की घोषणा की.

विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ अब तक स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है. कानून व्यवस्था बनाये रखने में लोगों के सहयोग के लिए धन्यवाद. मोबाइल सेवाएं (वॉयस कॉल) एवं सभी टीएसपी पर ब्राडबैंड आज रात दस बजे से खुल जाएंगे.

बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद कश्मीर घाटी में हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है और लोगों ने अधिकारियों के साथ सहयोग किया है. जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख ने यह भी कहा कि ‘‘जल्द ही’’ एक समीक्षा बैठक में संचार सेवाओं पर प्रतिबंधों में ढील देने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘हालात बिल्कुल नियंत्रण में है, पिछले दो दिनों में एक भी अवांछित घटना नहीं हुई है. लोगों ने सहयोग किया और सुरक्षा बल काफी संयम से काम कर रहे हैं. मैं हर जगह शांति बनाए रखने के लिए लोगों को बधाई देता हूं.’’

ABP Cvoter Survey: क्या यूपी में योगी बचा लेंगे सत्ता? सर्वे में जानें अखिलेश यादव और मायावती की पार्टी का हाल

ABP Cvoter Survey: क्या पंजाब में चली जाएगी कांग्रेस की सत्ता? AAP, अकाली दल और बीजेपी का जानें हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: पेलेट गन के इस्तेमाल पर आर-पार! खरगे बोले- 'आप छिप नहीं सकते, हम खींचकर बाहर लाएंगे'
Live: पेलेट गन के इस्तेमाल पर आर-पार! खरगे बोले- 'आप छिप नहीं सकते, हम खींचकर बाहर लाएंगे'
2020 के प्रदर्शन का मामला फिर गर्माया! भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, हाईकोर्ट के फैसले पर उठे सवाल
2020 के प्रदर्शन का मामला फिर गर्माया! भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, हाईकोर्ट के फैसले पर उठे सवाल
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget