एक्सप्लोरर

Helicopter Crash Video: क्रैश से पहले हेलिकॉप्टर का वीडियो बनाने वाले शख्स के मोबाइल की होगी फोरेंसिक जांच, इन बातों की भी होगी पड़ताल

Helicopter Crash Viral Video: जिला पुलिस ने मामले में जांच के तहत, जोए का मोबाइल फोन कोयंबटूर स्थित फॉरेंसिक लैब भेज दिया है.

Helicopter Crash Viral Video: तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे का वीडियो बनाने वाले शख्स का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. इस हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि ये वीडियो हेलिकॉप्टर क्रैश से ठीक पहले का है. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

शादी समारोहों की तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने का काम करने वाले कोयंबटूर निवासी जोए आठ दिसंबर को पर्वतीय नीलगिरि जिले के कट्टेरी इलाके में अपने दोस्त नजार और उसके परिवार के सदस्यों की तस्वीरें खींचने गए थे. उत्सुकतावश उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर हादसे से कुछ मिनट पहले हेलीकॉप्टर का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था. कोहरे में हेलीकॉप्टर के गायब हो जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

जिला पुलिस ने मामले में जांच के तहत, जोए का मोबाइल फोन कोयंबटूर स्थित फॉरेंसिक लैब भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, यह पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है कि फोटोग्राफर और कुछ अन्य लोग घने जंगलों में क्यों गए थे जो जंगली जानवरों के आने-जाने के चलते प्रतिबंधित क्षेत्र है.

इस बीच, पुलिस विभाग ने चेन्नई के मौसम विभाग से हादसे वाले दिन के तापमान और मौसम से संबंधित जानकारियां मांगी हैं. पुलिस दुर्घटना के बारे में सुराग जुटाने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से भी सवाल-जवाब कर रही है. आपको बता दें कि बुधवार को कुन्नूर के कटेरी-नंजप्पनचत्रम क्षेत्र में एमआई-17वीएच हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की मौत हो गई थी. भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की इस दुर्घटना में जान बच गई थी जिनका बेंगलुरु में इलाज चल रहा है.

 

गंगा में अस्थि विसर्जन किया गया

देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का शनिवार को हरिद्वार में गंगा नदी में अस्थि विसर्जन किया गया. जनरल रावत और उनकी पत्नी का अस्थि विसर्जन उनकी बेटियों तारिणी और कृतिका ने किया. पंडित आदित्य वशिष्ठ और परीक्षित सिकोला ने पूरे विधि-विधान से इस कार्य को संपन्न कराया.

Sanjay Raut on Rahul-Priyanka: संजय राउत बोले- कांग्रेस को फिर से मजबूत करना राहुल-प्रियंका के सामने बड़ी चुनौती

New Zealand: क्या हुआ जब न्यूजीलैंड में शख्स ने लगाई 24 घंटे के अंदर कोरोना वैक्सीन की 10 खुराक? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget