एक्सप्लोरर

100 मिलियन यूज़र्स के डेटा ब्रीच की छानबीन में जुटी मोबिक्विक

100 मिलियन यूज़र्स वाली भारतीय पेमेंट कंपनी मोबिक्विक हैकरों के उन दावों की जांच कर रही है, जिसमे कहा गया था कि कंपनी के यूज़र्स के डेटा को उड़ा लिया गया है.

100 मिलियन यूज़र्स वाली भारतीय पेमेंट कंपनी मोबिक्विक हैकरों के उन दावों की जांच कर रही है, जिसमे कहा गया था कि कंपनी के यूज़र्स के डेटा को उड़ा लिया गया है. इन डेटा में लोगों के मोबाइल नंबर, बैंक खाते का ब्योरा, ई-मेल और क्रेडिट कार्ड नंबर आदि शामिल हैं. मोबिक्विक की ओर से कहा गया कि कुछ यूज़र्स ने शिकायत की थी कि उनका डेटा डार्क वेब वेबसाइट पर देखा जा रहा है. इसके बाद इसकी जांच शुरू हुई. कंपनी की ओर से कहा गया कि ऐसा संभव हो सकता है क्योंकि कोई भी यूज़र अपना इनफार्मेशन कई प्लेटफार्म पर शेयर कर सकता है. ऐसे में यह कहना गलत होगा कि डार्क वेब पर जो जानकारी लीक हुई है, वो मोबिक्विक के माध्यम से हुई है.

मोबिक्विक की ओर से कहा गया कि पिछले महीने सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के साथ पूरी छानबीन के बाद यह पाया गया कि किसी तरह की कोई सूचना लीक नहीं हुई है. पिछले महीने ही पहली बार इस तरह की रिपोर्ट सामने आयी थी. कंपनी की ओर से यह भी कहा गया कि जाने-माने विशेषज्ञों के साथ कंपनी इस पर पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है. साथ ही यह तय करने की कोशिश की जा रही है कि आगे से किसी तरह की सिक्योरिटी की समस्या पैदा न हो. जो आरोप लगाए गए हैं, उसे लेकर अतिरिक्त सावधानी के साथ थर्ड पार्टी सिक्योरिटी डेटा ऑडिट कराने पर भी जोर दिया जा रहा है. मोबिक्विक ने यह भी कहा कि कंपनी डेटा सुरक्षा को बेहद गंभीरता से ले रही है और डेटा सुरक्षा प्रावधानों के पालन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

मोबिक्विक ने यह भी दावा किया है कि उसके यूज़र्स के एकाउंट्स पूरी तरह सुरक्षित हैं. कंपनी ने कहा कि वित्तीय रूप से संवेदनशील डेटा को पूरी तरह एन्क्रिप्टेड फॉर्म में रखा जाता है. आपके वॉलेट बैलेंस, क्रेडिट कार्ड, और डेबिट कार्ड का किसी तरह दुरुपयोग नहीं किया जा सकता. OTP केवल आपके मोबाइल नंबर पर आएगा, लिहाज़ा किसी तरह के दुरुपयोग का सवाल ही नहीं उठता. मोबिक्विक ने कहा कि यूज़र्स को डार्क वेब के किसी भी लिंक को क्लिक नहीं करना चाहिए. साथ ही मोबिक्विक ने कहा कि हम सुरक्षित डिजिटल इंडिया के लिए समर्पित हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
CJP प्रोटेस्ट: मेट्रो-रोड बाधित करने की शिकायत पर SC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब
CJP प्रोटेस्ट: मेट्रो-रोड बाधित करने की शिकायत पर SC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget