एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: शिवसेना भवन के सामने MNS ने लगाया पोस्टर, राज ठाकरे को बताया बालासाहेब का वारिस

बीजेपी ने राज ठाकरे की इस मांग का समर्थन किया था. इस संबंध में एक सवाल के जवाब में महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि ऐसी मांगें बीजेपी के एजेंडे का हिस्सा हैं.

मुंबई: राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना इन दिनों आमने सामने है. लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद के बाद अब मनसे ने दादर के शिवसेना भवन के सामने पोस्टर लगाया है. इस पोस्ट में मनसे ने स्व. बालासाहेब ठाकरे को सम्बोधित पत्र लिखा है. मनसे ने संबोधन में राज ठाकरे को बालासाहेब का विरासत संभालने वाला बताया है. 

पोस्टर में क्या लिखा है?

''माननीय बालासाहेब, 

देखो, आपके सुपुत्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हिन्दू होकर हनुमान चालीसा गाने पर रोक लगा रहे हैं. हिंदुओं ने लगाए भोंगे निकलवा रहे हैं. आपका ठाकरे सिद्धांत, आपकी विरासत सही मायने में राज ठाकरे चला रहे है. हिंदुओ के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे को सद्बुद्धि दे.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना''

सुरक्षाकर्मियों ने हटाया पोस्टर

हालांकि अब पोस्टर को सेना भवन के सुरक्षाकर्मियों ने हटा दिया है. शनिवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा था, 'मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाया जाता है? अगर इसे नहीं रोका गया, तो मस्जिदों के बाहर तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाने वाले स्पीकर लगाए जाएंगे.'

राज ठाकरे की मांग बीजेपी के एजेंडे का हिस्सा- सरकार

बता दें कि बीजेपी ने राज ठाकरे की इस मांग का समर्थन किया था. इस संबंध में एक सवाल के जवाब में महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि ऐसी मांगें बीजेपी के एजेंडे का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी पड़ोसी राज्य कर्नाटक और अन्य राज्यों में भी इस मुद्दे को उठा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कई बार कहा है कि लोगों में बेचैनी पैदा कर हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए इस तरह के आंदोलन किए जाते हैं.’’

राज ठाकरे के बयान से पार्टी के नेता नाराज 

राज ठाकरे की टिप्पणी को लेकर उनकी पार्टी के नेता भी नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं. महाराष्ट्र नवनिर्माण वाहटुक सेना के उपाध्यक्ष शाबाज पंजाबी ने इस्तीफा दे दिया है. उनके बाद पिछले दो दिनों में मनसे छोड़ने वाले मुस्लिम सदस्यों की संख्या दो हो गई है. पंजाबी ने कहा, 'मुस्लिम समुदाय के कई लोग मेरे इलाके में रहते हैं, जिनके साथ मेरे अच्छे संबंध हैं. लाउडस्पीकर और मदरसों पर राज ठाकरे का बयान गलत है.'' पुणे में मनसे के एक शाखा अध्यक्ष मजीद शेख ने सोमवार को मनसे में 'सांप्रदायिकता' का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया था.

यह भी पढ़ें-

Foundation Day पर पीएम मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, बोले- आज देश के पास नीति भी, नीयत भी

गोरखनाथ मंदिर अटैक में नया खुलासा! घर की छत पर बंदूक चलाने की प्रैक्टिस करता था मुर्तजा, बरामद हुई एयरगन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को शादी के लिए मनाओ', जब प्रियंका ने इरफान से कही ये बात
'राहुल गांधी को शादी के लिए मनाओ', जब प्रियंका ने इरफान से कही ये बात
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget