एक्सप्लोरर

Hanuman Chalisa Row: सख्ती के बीच राज ठाकरे बोले- लाउडस्पीकर पर पढ़ें हनुमान चालीसा, सीएम उद्धव ठाकरे का भी किया जिक्र

राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि मेरी विनती है कि कल यानी 4 मई के दिन जहां-जहां लाउडस्पीकर पर अजान दी जाती है वहां आप लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा लगाएं.

MNS Chief Raj Thackeray Statements: लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा पढ़े जाने को लेकर राज ठाकरे (Raj Thackeray) के एलान को देखते हुए मुंबई पुलिस अलर्ट पर है. इस बीच राज ठाकरे ने बयान जारी कर कहा है कि देश के तमाम हिंदू भाइयों से मेरी विनती है कि कल यानी 4 मई के दिन जहां-जहां लाउडस्पीकर पर अजान दी जाती है वहां आप लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा लगाएं और लाउडस्पीकर से क्या तकलीफ होती है यह उन्हें भी समझने दें.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, ''महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री से हम विनती करते हैं कि स्वर्गीय हिंदू ह्रदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे ने कई साल पहले लाउडस्पीकर बंद होने ही चाहिए यह बताया था लेकिन क्या यह आप सुनेंगे?'' 

उन्होंने आगे कहा, ''...या आपको सत्ता की कुर्सी पर बिठाने वाले सहूलियत मुताबिक धर्मनिरपेक्ष शरद पवार की सुनेंगे. इसका फैसला महाराष्ट्र की जनता के सामने एक बार हो जाना चाहिए.'' सीएम उद्धव ठाकरे एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के चचेरे भाई हैं. 

राज ठाकरे ने कहा, ''मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर 4 मई तक नीचे उतारने की माँग हम राज्य सरकार से पहले ही कर चुके है. लेकिन राज्य सरकार इसको लेकर ढिलाई बरत रही है.'' ठाकरे ने लोगों से कहा कि अगर वे ‘अजान’ की आवाज से परेशान हों तो 100 नंबर डायल करके पुलिस में शिकायत करें. रोज शिकायत होनी चाहिए.

इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की. उन्होंने आदेश दिया कि पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी उपाय करने चाहिए और किसी के आदेश का इंतजार नहीं करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश सेठ से फोन पर भी बात की. 

राज ठाकरे पर एफआईआर
महाराष्ट्र की औरंगाबाद पुलिस ने चार मई से मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को ‘बंद करने’ की राज ठाकरे की धमकी के बाद मंगलवार को उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया. अधिकारी ने बताया कि सिटी चौक पुलिस ने राज ठाकरे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 116 (जेल की सजा वाले अपराध के लिए उकसाना) और 117 (जनता या 10 से अधिक व्यक्तियों द्वारा अपराध के लिए उकसाना) तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया.

एक मई को औरंगाबाद की रैली में ठाकरे ने लोगों से कहा था कि अगर मस्जिदों के ऊपर से लाउडस्पीकर नहीं हटाये गये तो वे चार मई से उनके बाहर हनुमान चालीसा बजाएं. 

Jodhpur Violence: जोधपुर में हिंसा प्रभावित इलाके में पहुंचा गहलोत सरकार का डेलीगेशन, मंत्री ने कहा - गंभीरता से होगी जांच

केतन दीक्षित abp न्यूज़ की सोशल मीडिया टीम में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. उन्होंने पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू किया. उसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान में भी अपनी सेवाएं दीं. 4 साल से अधिक समय तक वह 'स्टॉप एसिड अटैक' अभियान के साथ बतौर मीडिया ऑफिसर जुड़े रहे. इसके बाद हाइपर लोकल न्यूज़ एप 'सर्कल' में बतौर एडिटोरियल कम्यूनिटी मैनेजर अपनी जिम्मेदारियां निभाईं. केतन ने अपनी पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पूरी की. फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में भी इनकी दिलचस्पी है और अवॉर्ड विनिंग फिल्म का निर्देशन भी किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...

वीडियोज

जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget