एक्सप्लोरर

महबूबा मुफ्ती की रिहाई से खुश हुए स्टालिन, कहा-सरकार हिरासत में बंद अन्य कैदियों को भी छोड़े

एम के स्टालिन ने कहा है कि मैं सरकार से अपील करता हूं कि हिरासत में बंद अन्य सभी लोगों को भी रिहा किया जाए. इस दौरान जिन लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को निलंबित किया गया, उन्हें बहाल किया जाना चाहिए.

द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने जम्मू-कश्मीर में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को हिरासत से रिहा किए जाने का स्वागत किया. स्टालिन ने हिरासत में बंद अन्य कैदियों को भी रिहा करने की मांग की. उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि महबूबा मुफ्ती को 14 महीने बाद हिरासत से रिहा कर दिया गया.

तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘मैं सरकार से अपील करता हूं कि हिरासत में बंद अन्य सभी लोगों को भी रिहा किया जाए. इस दौरान जिन लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को निलंबित किया गया, उन्हें बहाल किया जाना चाहिए.’

14 महीने बाद रिहा हुईं महबूबा मुफ्ती

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के विरुद्ध जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत लगाए गए आरोपों को केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन द्वारा हटा लिए जाने के बाद उन्हें मंगलवार रात रिहा कर दिया गया. पिछले साल अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाए जाने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था.

महबूबा (60) को पिछले साल पांच अगस्त को पहले एहतियातन हिरासत में रखा गया था और बाद में छह फरवरी को उन पर कठोर पीएसए कानून लगा दिया गया. उन्हें सात अप्रैल को उनके सरकारी निवास में ले जाया गया जिसे प्रशासन ने पहले उप-जेल घोषित किया था.

फिर संघर्ष शुरू करेंगी पूर्व मुख्यमंत्री

रिहाई के बाद महबूबा मुफ्ती ने ऐलान किया है कि अनुच्छेद-370 की बहाली के लिए फिर से संघर्ष शुरू करेंगी. महबूबा ने कहा, "मैं एक साल से ज्यादा समय के बाद रिहा हुई हूं. इस दौरान 5 अगस्त 2019 के काले दिन का काला फैसला हर पल मेरे दिल और रुह पर वार करता रहा. मुझे अहसास है कि ऐसी ही स्थिति जम्मू-कश्मीर के तमाम लोगों की रही होगी. हम में से कोई भी शख्स उस दिन की बेइज्जती को कभी भूल नहीं सकता."

उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली दरबार में 5 अगस्त को गैर कानूनी तरीके से जो हमसे छीन लिया गया, अब उसे वापस लेना होगा. जम्मू-कश्मीर में हजारों लोगों ने अपनी जान न्योछावर की, उसे हल करने के लिए अपनी जद्दोजहद वापस रखनी होगी. मैं चाहती हूं कि जम्मू-कश्मीर के जितने भी लोग जेलों में बंद हैं, उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए."

नजरबंदी से रिहा होते ही Mehbooba Mufti ने दिखाए बगावती तेवर, BJP ने किया पलटवार

रिहाई के बाद महबूबा मुफ्ती का ऑडियो संदेश, '5 अगस्त का काला फैसला हर पल दिल-रूह पर वार करता रहा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Explained: जेल में सौरव-आशुतोष, पीस बॉन्ड से लेकर ट्रेसपास तक, समझिए कानूनी पेंच और कब मिलेगी राहत
Explained: जेल में सौरव-आशुतोष, पीस बॉन्ड से लेकर ट्रेसपास तक, समझिए कानूनी पेंच और कब मिलेगी राहत
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget