एक्सप्लोरर

फर्जी NCC कैंप में 13 नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण मामले में एक्शन में तमिलनाडु सरकार, उठाया ये सख्त कदम

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उन्हें मामले की जांच में तेजी लाने और 60 दिनों के भीतर आरोप-पत्र दायर करने का काम सौंपा है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने फर्जी एनसीसी कैंप में 13 नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण के मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) को सौंपने का फैसला किया है. इसके लिए उन्होंने एसआईटी टीम गठित करने का आदेश दे दिया है.

कृष्णागिरि जिले में हाल ही में नेशनल कैडेट कोर (NCC) के नाम पर शिविर लगा था, जो कि एक फर्जी कैंप था. एनसीसी ने ऐसा कोई कैंप नहीं लगाया था. कैंप में 13 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का मामला सामने आया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस पर स्वत: संज्ञान लिया है और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द जांच पूरी करके आरोपियों को हिरासत में लेने को कहा है. बुधवार (21 अगस्त, 2024) को राज्य सरकार ने कहा कि मामले की जांच एसआईटी करेगी.

राज्य सरकार ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी के. भवनेश्वरी विशेष जांच दल (SIT) का नेतृत्व करेंगी. मुख्यमंत्री स्टालिन ने उन्हें मामले की जांच में तेजी लाने और 60 दिनों के भीतर आरोप-पत्र दायर करने का काम सौंपा है.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सीएम स्टालिन ने ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए उपाय सुझाने के लिए बहु-विषयक दल (MDT) गठित करने का भी निर्देश दिया है. समाज कल्याण विभाग की सचिव जयश्री मुरलीधरन एमडीटी का नेतृत्व करेंगी और इसमें अन्य लोगों के अलावा पुलिस और स्कूल शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.

तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले के बरगुर में फर्जी एनसीसी शिविर में आठवीं कक्षा की एक छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था, जिसके बाद इस मामले में अब तक मुख्य संदिग्ध सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. विज्ञप्ति में कहा गया कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इसी तरह के और भी फर्जी प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जा रहे हैं. इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिए जाने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें:-
Fake NCC कैंप में 13 लड़कियों के साथ यौन शोषण मामले में NCW ने उठाया सख्त कदम, पुलिस से 3 दिनों में मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget