एक्सप्लोरर

मिशन 2019: सोमवार को राहुल गांधी शुरू करेंगे 'संविधान बचाओ अभियान'

मिशन 2019 को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है. साोमवार को 'संविधान बचाओ अभियान' की शुरुआत करेंगे. ये सम्मेलन ऐसे वक्त में हो रहा है जब दलित समाज केंद्र की बीजेपी सरकार से नाराज है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दलित सम्मेलन के जरिए "संविधान बचाओ अभियान" की शुरुआत करेंगे. माना जा रहा है कि ये कवायद 2019 लोकसभा चुनाव में दलितों को कांग्रेस के पाले में लाने की कोशिश है. अहम बात ये है कि ये सम्मेलन ऐसे वक्त में हो रहा है जब एससी-एसटी एक्ट में बदलाव लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से देश भर में दलित समाज केंद्र की बीजेपी सरकार से नाराज है.

लगभग 5 हजार दलित प्रतिनिधि इस सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

इस सम्मेलन में कांग्रेस के दलित सांसद, पार्टी के देश भर के दलित विधायकों के साथ साथ जिला और पंचायत स्तर के चुने हुए दलित प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के लगभग 5 हजार दलित प्रतिनिधि इस सम्मेलन में जुटेंगे. राहुल गांधी के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खर्गे, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद सहित पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता भी इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे.

दलितों के मुद्दों को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधेंगे निशाना

पूरी संभावना है कि राहुल गांधी दलित सम्मेलन के मंच से दलितों के मुद्दे के साथ-साथ रेप, जजों जैसे दूसरे मुद्दों को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधेंगे. दलितों के मुद्दे पर कांग्रेस ने 9 अप्रैल को देश भर में सांकेतिक उपवास रखा था. दिल्ली में राजघाट पर राहुल गांधी भी उपवास पर बैठे थे और वहां से उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दलित विरोधी बताया था. 13 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अम्बेडकर का समय समय पर अपमान किया. देखना है कि इस आरोप पर क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी को कोई जवाब देते हैं?

 दलितों के शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सभी मुद्दों पर होगी बात 

कांग्रेस एससी विभाग के प्रमुख नितिन राऊत ने सम्मेलन के बारे में बताया कि दिल्ली के बाद पार्टी देश भर में ‘संविधान बचाओ अभियान चलाएगी’. ये कार्यक्रम साल भर चलेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में ना केवल दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं बल्कि उनके संवैधानिक हक भी मारे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में दलितों के हालात से लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले सहित दलितों के शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सभी मुद्दों पर बात होगी और अंत में एक प्रस्ताव भी आएगा. कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान से जुड़े प्रधानमंत्री मोदी के आरोप पर राउत ने कहा कि आरएसएस की विचारधारा वाले अम्बेडकर की विचारधारा के नहीं हो सकते.

 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में भी राहुल गांधी करेंगे 'हुंकार रैली'

देश भर में अनुसूचित जाति के 17 फीसदी मतदाता हैं और लोकसभा की 84 सीटें इस समाज के लिए आरक्षित हैं. एससी-एसटी समाज कभी कांग्रेस का स्थाई वोटबैंक हुआ करते थे, लेकिन पिछले कई सालों में ये कांग्रेस से छिटक चुके हैं. राहुल गांधी की कोशिश है कि 2019 लोकसभा चुनाव में दलित समाज एक बात फिर कांग्रेस का वैसा ही साथ दे, जैसा वो पहले देते थे. दलित सम्मेलन के बाद 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी 'हुंकार रैली' करने वाले हैं. कहने की जरूरत नहीं कि ये सब मिशन 2019 की शुरुआत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Jaipur Metro Phase 2: जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget