एक्सप्लोरर

कुछ भटके पत्थर फेंकने में लगे हैं, कुछ पत्थर काटकर कश्मीर का भविष्य बना रहे हैं: मोदी

ऊधमपुर: जम्मू-कश्मीर में देश की सबसे लंबी रोड टनल का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊधमपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पत्थर की ताकत के जरिए कश्मीर के युवाओं को सही रास्ते पर आने का न्यौता दिया.

पीएम मोदी ने पत्थर के सही इस्तेमाल और इसकी असली ताक़त का हवाला देते हुए घाटी से नौजवानों को मुखातिब करके कहा है कि कुछ भटके नौजवान पत्थर फेंकने में लगे हैं तो यहां कुछ नौजवान पत्थर को काटकर कश्मीर का भविष्य बनाने में लगे हैं.

घाटी के भटके और बहके नौजवानों को सीधी राह पर लाने की कोशिश करते हुए मोदी ने कहा, "घाटी के जवानों के पास दो रास्ते हैं: एक रास्ता टूरिज्म का है तो दूसरा रास्ता टेररिज्म का है. 40 साल में अगर टूरिज्म पर बल दिया गया होता तो पूरी दुनिया कश्मीर घाटी के चरणों में आकर बैठी होती."

उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, "इन 40 साल में अनेक निर्दोष लोगों ने जानें गंवाई. किसी का फायदा नहीं हुआ. अगर लहूलुहान हुई तो मेरी कश्मीर घाटी हुई है."

जम्मू-कश्मीर का विकास

9.2 किलोमीटर लंबी सुरंग को सूबे के विकास की छलांग करार देते हुए मोदी ने कहा कि यह केवल रास्तों का नेटवर्क नहीं बल्कि दिलों का नेटवर्क बनेगा.

घाटी के किसानों के लिए इसे वरदान करार देते हुए मोदी ने कहा, "ये सुरंग जम्मू में जरूर हैं, लेकिन घाटी की भाग्य रेखा है, घाटी के किसानों के लिए ये सुरंग वरदान बनकर आई है. अब खराब मौसम में भी उनके फल बर्बाद नहीं होंगे."

सुरंग निर्माण को लेकर जम्मू-कश्मीर के युवाओं की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा, "सुरंग बनाने में भारत सरकार का पैसा जरूर लगा है, लेकिन इसमें जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के पसीने की महक है."

इसके साथ ही मोदी ने कहा कि इस सुरंग के जरिए वो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर वालों को दिखाना चाहते हैं कि आपको कितना बर्बाद किया गया है. उन्होंने कहा कि जो सीमा पार बैठे हैं वो खुद को नहीं संभाल पाते हैं.

पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की राह पर चलते हुए पीएम मोदी ने कश्मीर के विकास के लिए कश्मिरियत, इंसानियत और जम्हूरियत के मूल मंत्र को दोहराया.

सबसे दिलचस्प बात ये रही है कि पीएम मोदी ने ऊधमपुर की रैली में मौजूद लोगों से देश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन कराया. इसके लिए उन्होंने अजब तरकीब का इस्तेमाल किया. पीएम ने अपनी रैली के संबंधोन के शुरू में कहा कि सब लोग अपने स्मार्टफोन की फ्लैश लाइट ऑन करें और भारत माता की जय कहें.. उनकी बात पर अमल करते हुए मौजूद लोगों ने ऐसा किया और इस तरह उन्होंने टनल के उद्घाटन में सबको शामिल कर लिया.

आपको बता दें कि इस टनल के शुरू होने से जम्मू-श्रीनगर की दूरी 30 किलोमीटर तक घट गई है. ये टनल चेनाई से नाशरी के बीच जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे पर बनाई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget